[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गर्मी में एक बार बनाएं ये पापड़, सालभर लें मजा

गर्मी में एक बार बनाएं ये पापड़, सालभर लें मजा

0
गर्मी में एक बार बनाएं ये पापड़, सालभर लें मजा
पापड़ (AI Image)

Papad Recipe Ideas: गर्मियों का मौसम अब जल्द ही आने वाला है. जैसे ही धूप तेज होने लगती है अधिकतर घरों में लोग पापड़ बनाने लगते हैं. घर में आमतौर पर महिलाएं मिलकर पापड़ बनाती हैं. अगर आप भी इस बार घर पर पापड़ बनाने का सोच रहे हैं, तो यहां कुछ आसान पापड़ रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. आप इन्हें लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं. 

साबूदाना पापड़ बनाएं

साबूदाना पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद साबूदाना को एक बड़े बर्तन में डाल दें. इसमें आप पानी डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं. इसे लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण ट्रांसपेरेंट और थोड़ा गाढ़ा न हो जाए. अब इसमें स्वादानुसार नमक और अजवाइन को मिला दें. तैयार मिश्रण को प्लास्टिक शीट पर एक बड़े चम्मच की मदद से छोटे-छोटे गोल आकार में फैलाएं. इसे तेज धूप में 2-3 दिन तक अच्छी तरह सूखा लें और एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें. 

सूजी पापड़ बनाएं

आप आसानी से सूजी पापड़ बना सकते हैं. इसके लिए आप एक बड़े बर्तन में पानी को गर्म करें. इसमें आप अजवाइन और नमक को डाल दें. पानी में जब उबाल आ जाए तब थोड़ा-थोड़ा करके सूजी को डालें और लगातार चलाते रहें. मिश्रण को हल्का गाढ़ा होने तक पका लें.  अब तैयार मिश्रण को प्लास्टिक शीट पर छोटे-छोटे गोल आकार में फैलाएं और धूप में 2-3 दिनों तक सुखाएं. इस तरह से आप सूजी पापड़ बना सकते हैं. 

आलू पापड़ बनाएं

आलू के पापड़ खाने में में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. आलू पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और अच्छी तरह मैश कर लें. इसके बाद आलू में नमक, जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें. अब हाथों में तेल लगा लें और मिश्रण को बराबर हिस्सों में बांटकर गोल कर लें. बड़े से प्लास्टिक की शीट के ऊपर एक हिस्से को रखें. इसके ऊपर छोटी प्लास्टिक शीट को डालें और प्लेट की मदद से चिपटा कर लें. छोटी वाली प्लास्टिक शीट को हटा लें. इस तरह से आप सारे पापड़ को तैयार कर लें. धूप में अच्छी तरह से सूखा लें. 

चावल का पापड़ बनाएं

आप चावल के आटे से पापड़ बना सकते हैं. इसके लिए एक बर्तन में पानी को गर्म करें. इसमें आप चावल का आटा डाल दें. इसके बाद आप नमक, जीरा और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. थोड़ा गाढ़ा हो जाने पर इसे बंद कर दें. इसके बाद आप प्लास्टिक शीट पर छोटे-छोटे गोल आकार में पापड़ फैलाएं और तेज धूप में सूखा लें. 

यह भी पढ़ें: How To Make Momos Without Momo Steamer: घर पर नहीं है स्टीमर तो न लें टेंशन, इन तरीकों से आसानी से तैयार करें टेस्टी मोमोज

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

Previous article एक अदद कॉलेज के लिए संघर्ष कर रहे थे झारसुगुड़ा के लोग, सीधे मिल गया विश्वविद्यालय
Next article होली पर इस रेसिपी से बनाए सुपर टेस्टी गुड़ मालपुआ
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel