[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Pani Puri Cutlet Recipe: झटपट बनाएं यह वायरल फ्यूजन स्नैक,आलू टिक्की भी लगेगी फीकी

Pani Puri Cutlet Recipe: झटपट बनाएं यह वायरल फ्यूजन स्नैक,आलू टिक्की भी लगेगी फीकी

0
Pani Puri Cutlet Recipe: झटपट बनाएं यह वायरल फ्यूजन स्नैक,आलू टिक्की भी लगेगी फीकी

Pani Puri Cutlet Recipe: पार्टी हो या फिर घर में कुछ स्पेशल खाने का मन हो हर कोई कुछ अलग और टेस्टी खाने की तलाश में रहता है.ऐसे में हम आपके लिये लाये हैं वायरल फ्यूजन स्नैक पानी पूरी कटलेट.इस कटलेट की खासियत यह है कि इसमें गोलगप्पे की क्रिस्पीनेस आलू टिक्की का मजेदार मसाला और चटपटे पानी का स्वाद सब कुछ एक ही डिश में मिलेगी.सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाला यह कटलेट पार्टी चाय टाइम या अचानक आए मेहमानों के लिए परफेक्ट है. तो चलिये आज हम कुछ अलग और टेस्टी रेसिपी ट्राय करते हैं.

सामग्री

कटलेट मिश्रण के लिए

  • उबले आलू – 3–4 (मध्यम आकार)
  • कुचली हुई पुरियां – 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर – 2–3 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक – ½ छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • कटी हरी मिर्च – 1
  • कटी हरी धनिया – 2 बड़े चम्मच
  • प्याज़ (बारीक कटा, वैकल्पिक) – 2–3 बड़े चम्मच

फिलिंग (स्टफिंग) के लिए

  • सेव – ½ कप
  • मीठी चटनी – 2–3 चम्मच
  • हरी चटनी – 2 चम्मच
  • थोड़ा सा पुदीना-धनिया मिश्रण

कोटिंग के लिए

  • पानी + कॉर्नफ्लोर का पतला घोल
  • कुचली हुई पुरियां या ब्रेडक्रम्ब्स

बनाने की विधि

कटलेट का बेस करें तैयार

  • उबले आलू मैश करें.
  • इसमें कुचली पुरी, कॉर्नफ्लोर, मसाले, हरी मिर्च, धनिया और नमक मिलाए़.
  • इसे अच्छी तरह गूंधकर डो तैयार कर लें.

स्टफिंग करें तैयार

एक छोटा कटोरा लें और उसमें सेव, मीठी चटनी और हरी चटनी
मिलाकर हल्की स्टफिंग तैयार करें.

कटलेट बनाएं

  • आलू-पुरी मिक्स का एक भाग लें.
  • बीच में स्टफिंग डालें.
  • गोल या ओवल आकार की टिक्की बना लें.

कोटिंग करें

  • कटलेट को कॉर्नफ्लोर घोल में डुबोएं.
  • कुचली पुरी/ब्रेडक्रम्ब्स में रोल करें.

तलें या एयर-फ्राई करें

  • पैन में हल्का तेल डालकर शैलो-फ्राई करें.
  • या डीप फ्राई करें ताकि ज्यादा क्रिस्पी बने.
  • एयर-फ्रायर में 200°C पर 10–12 मिनट भी शानदार बनते हैं.

Also read : Dhaba Style Egg Curry: इस सीक्रेट रेसिपी से घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल अंडा करी, बार बार बनाने की करेंगे डिमांड

Also read : Paneer Popcorn Chaat Recipe:मिनटों में करें तैयार,पनीर का कुरकुरा ट्विस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा पसंद

Previous article 15 दिसंबर तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का निर्देश
Next article Madhubani News : दुर्व्यवहार मामले में प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel