[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Toast Recipe: पनीर टोस्ट से ब्रेकफास्ट होगा सुपर टेस्टी, इसे बनाना भी है बहुत आसान

Paneer Toast Recipe: पनीर टोस्ट से ब्रेकफास्ट होगा सुपर टेस्टी, इसे बनाना भी है बहुत आसान

0
Paneer Toast Recipe: पनीर टोस्ट से ब्रेकफास्ट होगा सुपर टेस्टी, इसे बनाना भी है बहुत आसान
Paneer Toast Recipe for Breakfast (Image - Getty)

Paneer Toast Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए रोजाना हर किसी के घर में यही सवाल होता है कि आज क्या अलग बनाएं. सिर्फ अलग ही नहीं बल्कि ऐसा कुछ नाश्ता बनाया जाए जो खाने में तो टेस्टी हो साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. वैसे भी हर दिन एक जैसा खाना खाकर लोग बोर हो ही जाते हैं. ऐसे में अगर कुछ अलग खाने को मिल जाए तो सही रहता है. आप भी अगर ब्रेकफास्ट में कुछ स्पेशल की तलाश में हैं तो पनीर टोस्ट बेहतर ऑप्शन है. चलिए आपको पनीर टोस्ट बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.

पनीर टोस्ट बनाने की सामग्री

  • ब्रेड – 4-5
  • पनीर – 1 कप (कद्दूकस)
  • मक्खन – 1 टेबल स्पून
  • प्याज – 1/2
  • टमाटर – 1
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
  • शिमला मिर्च – 1/2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • टोमेटो सॉस – 2 टेबल स्पून
  • धनिया पत्ती कटी – 2 टेबलस्पून
  • हरी चटनी – 4 टी स्पून
  • चिली फ्लेक्स – 1/2 टी स्पून
  • काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
  • नमक – स्वादानुसार

पनीर टोस्ट बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें.
  • इसके बाद एक कड़ाही में मक्खन डालकर उसे गर्म करें.
  • उसके बाद उसमें थोड़ी बारिक कटी हरी मिर्च डाल कर भून लें.
  • अब आप इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं.
  • फिर आप इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर कुछ देर तक तक चलाते रहें.
  • इसके बाद अब आप इसमें कटे टमाटर और प्याज डालें और इसे नरम होने तक भूनें.
  • अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी, चिल्ली फ्लेक्स और नमक डालें.
  • इन सभी को अब अच्छी तरह से मिला लें.
  • इसमें अब आप टोमैटो सॉस डालकर अच्छे से मिला लें और इसे धीमी आंच पर पकाएं.
  • इसके अच्छी तरह से पक जाने के बाद इसमें कद्दूकस पनीर मिक्स कर दें.
  • अब अंत में बारीक कटा हरा धनिया इसमें मिला लें.
  • अब इस पनीर का मिश्रण बन कर तैयार हो चुका है.
  • अब आप ब्रेड लें और उसे एक नॉनस्टिक पैन/तवे पर दोनों तरफ मक्खन लगाकर रोस्ट कर लें.
  • इसके बाद ब्रेड को तवे से उतार कर इसके चारों तरफ हरी चटनी लगा लें.
  • अब इसके ऊपर आप पनीर का मिश्रण अच्छे से फैला लें.
  • अब आप टोस्ट को आधा काट लें.
  • अब आप इसे टोमौटो सॉस के साथ सर्व कर दें.

इसे भी पढ़ें: Sprouts Chilla Recipe: स्प्राउट्स खाने का नहीं करता मन, तो नाश्ते में ऐसे बनाएं पौष्टिक और चटपटा चीला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel