[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर टिक्का रोल, इतना टेस्टी कि बार-बार बनाने का करेगा मन

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर टिक्का रोल, इतना टेस्टी कि बार-बार बनाने का करेगा मन

0
घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर टिक्का रोल, इतना टेस्टी कि बार-बार बनाने का करेगा मन
पनीर टिक्का रोल Pic Credits: YouTube

Paneer Tikka Roll Recipe: अगर हर शाम आपको कुछ चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए, तो शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल पनीर टिक्का रोल बनाना बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है. सॉफ्ट पनीर, मसालों की खुशबू और फ्रेश रोटी का स्वाद इसे इतना लाजवाब बना देता है कि एक बार खाओगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा. आइए, स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं इस इंस्टेंट बनने वाली रेसिपी को.

पनीर टिक्का रोल बनाने की सामग्री

फर्स्ट मैरिनेड के लिए

  • पनीर – 400 ग्राम, क्यूब्स में काटा हुआ
  • नमक – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
  • चाट मसाला – 1 टेबलस्पून

सेकेंड मैरिनेड के लिए

  • सरसों का तेल – एक चौथाई कप
  • कटी हुई हरी मिर्च – 2
  • हल्दी पाउडर – तीन चौथाई चम्मच
  • गाढ़ी दही – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • फ्रेश धनिया – 1 मुट्ठी
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच
  • नींबू का रस – 1
  • कटा हुआ प्याज – आधा कप
  • कटी हुई शिमला मिर्च – 1 कप
  • तेल – आवश्यकतानुसार

असेंबल करने के लिए

  • मालाबार पराठा – 5
  • घी – आवश्यकतानुसार
  • पुदीना चटनी – आधा कप
  • मसाला प्याज – 1 मुट्ठी
  • फ्रेश धनिया – 1 मुट्ठी
  • चाट मसाला – 1 चुटकी

यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में

पनीर टिक्का रोल बनाने की रेसिपी

  • पनीर टिक्का रोल बनाने के लिए सबसे पहले पनीर क्यूब्स को नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला के साथ हल्का मिला दें. अब इसे 5 से 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
  • इसके बाद एक बाउल में सरसों का तेल, हरी मिर्च और हल्दी डालें. फिर इसमें दही, नमक, गरम मसाला, ताजा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह फेंटें.
  • अब इस मैरिनेशन को पनीर, शिमला मिर्च और प्याज पर अच्छी तरह लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ताकि मसाले अच्छे से घुल जाएं.
  • इसके बाद तवे या ग्रिल पैन को गरम करें, थोड़ा तेल डालें. पनीर टिक्का और सब्ज़ियों को दोनों तरफ से गोल्डन और लाइट ब्राउन होने तक सेंकें.
  • अब पैन में घी डालकर पाराठा सेंकें. दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंकें.
  • इसके बाद पाराठे पर पुदीना की चटनी फैलाएं और फिर ऊपर मसाला प्याज, पनीर टिक्का और ग्रिल सब्जियां रखें. पाराठे की किनारों को रोल की तरह मोड़कर टाइट लपेटें.
  • अंत में गर्मागर्म पनीर टिक्का रोल को सर्व करें. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और धनिया डालकर इसे और टेस्टी बनाएं.

यह भी पढ़ें: प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मसूर दाल टिक्की ट्राय किए बिना रह नहीं पाएंगे आप, शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी

Previous article 1 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान के निशाने पर Apple-गूगल सहित 18 US कंपनियां, नालंदा भगदड़ में पुलिस ने मानी लापरवाही
Next article क्यों लोग आपकी बातों को कर देते हैं अनसुना? चाणक्य नीति में छिपा है इसका जवाब
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel