[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Tikka Recipe: रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर पर, ऐसे झटपट बनाएं पनीर टिक्का

Paneer Tikka Recipe: रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर पर, ऐसे झटपट बनाएं पनीर टिक्का

0
Paneer Tikka Recipe: रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर पर, ऐसे झटपट बनाएं पनीर टिक्का
Paneer Tikka Recipe (Image - AI)

Paneer Tikka Recipe: अगर आप पनीर के शौकीन हैं तो पनीर टिक्का आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. यह ऐसी डिश है जो हर उम्र के लोगों द्वारा पसंद की जाती है. इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं. अगर आप मसालेदार पनीर के शौकीन हैं तो आपको ये रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसकी खासियत है कि तीखा और मसालेदार पनीर का स्वाद हर किसी के मन को भाता है. आज हम आपको पनीर टिक्का बनाने की आसान विधि बताते हैं.

इसे बनाने की सामग्री

  • 300 ग्राम – पनीर (क्यूब्स आकार में कटा हुआ)
  • 100 ग्राम – कद्दूकस पनीर
  • भुना हुआ बेसन
  • 1 – शिमला मिर्च
  • 2 – टमाटर
  • 2 – प्याज
  • 1 बड़ा चम्मच – सरसों का तेल
  • 2 चुटकी – गरम मसाला पाउडर
  • नमक – आवश्यकतानुसार
  • 1 चम्मच – अदरक का पेस्ट
  • 1 चम्मच – लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्मच – कसूरी मेथी पाउडर
  • 1 चम्मच – पिसा हुआ चाट मसाला
  • 1 चम्मच – जीरा पाउडर
  • 1 कप – सादा दही
  • 1 चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच – हल्दी पाउडर

इसे बनाने की विधि

  • सबसे पहले आप पनीर को क्यूब्स में बड़े टुकड़े काट लें.
  • फिर शिमला मिर्च और प्याज के भी बड़े क्यूब्स काट लें.
  • इसके बाद एक कटोरी में दही डालें और उसे तब तक फेंटें जब तक दही स्मूथ न हो जाए.
  • इसके बाद इसमें भुना हुआ बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर समेत सभी मसाले और नमक डालें.
  • अब इसे अच्छी तरह मिला लें.
  • अब आप एक पैन में सरसों तेल डालकर गर्म करें.
  • उसके बाद उसमें हल्दी पाउडर डाल कर मिला दें.
  • इसके बाद आप गर्म तेल को दही के मिश्रण में डाल कर अच्छे से मिला लें.
  • अब आप पनीर, प्याज और शिमला मिर्च के टुकड़े इस मिश्रण में डालें.
  • इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से कोट कर मैरिनेट करें.
  • अब आप कटोरी को ढककर फ्रिज में 2 घंटे तक मैरिनेट होने दें.
  • इसके बाद आप फिर से ओवन को चालू करें.
  • फिर आप इसे 200 डिग्री सेल्सियस पर 6-8 मिनट तक प्रीहीट होने दें.
  • टिक्का के लिए आयरन की स्कीवर्स का इस्तेमाल करते वक्त उसे पहले तेल से चिकना कर लें.
  • इसके बाद अब आप स्कीवर्स पर मैरिनेट किया पनीर, प्याज और शिमला मिर्च अच्छे से लगाएं.
  • ध्यान रहे कि स्कीवर्स पर सभी चीजों को ठीक ढंग से व्यवस्थित करें.
  • इसके बाद इसे एल्युमिनियम फॉयल पर रखकर टिक्का पर ब्रश की सहायता से अच्छे से मक्खन लगाएं.
  • अब आप इसे 10 मिनट के लिए ओवन में रखकर पका लें.
  • फिर आप इस टिक्का को पलटें और पनीर के किनारे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं.
  • इसके बाद अब आप टिक्का प्लेट में रखें और इसके ऊपर चाट मसाला और नींबू का रस डालें.
  • अब आप इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें: Paneer Kathi Rolls Recipe: रोजाना एक ही स्नैक्स खाकर भर चुका है दिल, तो आज ही ट्राई करें पनीर काठी रोल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel