[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Masala Recipe: डिनर में रोटी के साथ तैयार करें ये टेस्टी पनीर मसाला रेसिपी

Paneer Masala Recipe: डिनर में रोटी के साथ तैयार करें ये टेस्टी पनीर मसाला रेसिपी

0
Paneer Masala Recipe: डिनर में रोटी के साथ तैयार करें ये टेस्टी पनीर मसाला रेसिपी
paneer masala recipe ( AI Image)

Paneer Masala Recipe: खाने में कुछ अलग और टेस्टी बनाना है तो अक्सर लोग पनीर की डिश को बनाना पसंद करते हैं. पनीर से आप कई तरह की डिश को तैयार कर सकते हैं. आप इससे स्नैक्स, ग्रेवी वाली रेसिपी को तैयार कर सकते हैं और चावल या रोटी के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. शाम में कॉलेज या ऑफिस से आने के बाद डिनर में कुछ ऐसी चीज खाने का मन होता है जो आसानी से बन जाए और खाने में भी टेस्टी हो तो आप पनीर मसाला को बना सकते हैं. 

पनीर मसाला बनाने के लिए सामग्री 

  • पनीर- एक कप क्यूब में कटा हुआ
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • प्याज- 2 बारीक कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • तेज पत्ता- 1
  • टमाटर- 2 बड़े
  • लौंग-1-2
  • इलायची- एक
  • दालचीनी- एक छोटा टुकड़ा
  • बड़ी इलायची- 1
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी- एक छोटा चम्मच
  • दही- 3 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – सजावट के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

पनीर मसाला बनाने की विधि (Paneer Masala Recipe)

  • पनीर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में तेल को गर्म. तेल जब गर्म हो जाए तब आप इसमें जीरा, बड़ी इलायची, लौंग, छोटी इलायची, तेज पत्ता और दालचीनी को डाल दें. इसमें आप प्याज को डालें. थोड़ी देर के बाद आप इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें.
  • अब आप इसमें आप बारीक कटा हुआ टमाटर को डालकर पका लें. जब टमाटर सॉफ्ट हो जाए तब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • इस मिश्रण को अच्छे से पका लें जबतक तेल अलग न हो जाए. इसमें आप दही को मिक्स करें और कम आंच पर अच्छे से पका लें. इसके बाद आप पनीर के टुकड़ों को इसमें मिक्स करें और अच्छे से मसाले के साथ मिला दें.
  • अब आप इसमें कसूरी मेथी को हाथों से मसल कर डालें और फिर गरम मसाला को भी डाल दें. इसमें पानी को मिक्स कर दें और ढककर पका लें. आपको जितनी गाढ़ी ग्रेवी रखनी है उस हिसाब से इसे पका लें. इसके ऊपर से आप बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती को भी डाल दें.

यह भी पढ़ें- Rava Idli Recipe: नाश्ते में बनाना है कुछ हटकर, तो ट्राई करें जल्दी से तैयार होने वाली रवा इडली

Previous article Gold Rate Today : दिवाली तक 1,25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है सोना, जानें ताजा भाव
Next article हे भगवान! स्टोइनिस ने लाइव मैच में उतारी जर्सी, 15 सेकंड के इस वीडियो ने मचाया बवाल
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel