[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Kali Mirch Recipe: मसालों से हटकर कुछ नया, बनाएं लाजवाब पनीर काली मिर्च

Paneer Kali Mirch Recipe: मसालों से हटकर कुछ नया, बनाएं लाजवाब पनीर काली मिर्च

0
Paneer Kali Mirch Recipe: मसालों से हटकर कुछ नया, बनाएं लाजवाब पनीर काली मिर्च
paneer kali mirch ( AI Image)

Paneer Kali Mirch Recipe: पनीर एक ऐसी चीज है जिससे आप कई चीजों को बना सकते हैं. पनीर टिक्का को आप स्टार्टर के तौर पर ले सकते हैं. मेन कोर्स में ले सकते हैं जैसे पनीर से बनी सब्जी. पनीर से कई तरह की रेसिपी को बनाया जाता है. इसको आप रोटी या फिर चावल दोनों के साथ ले सकते हैं. अगर आप पनीर से कुछ नई रेसिपी को बनाना चाहते हैं तो आप पनीर काली मिर्च की रेसिपी को बनाएं. इस रेसिपी को बनाएं और डिनर या लंच में लोगों को अपने कुकिंग स्किल से इंप्रेस करें. तो आइए जानते हैं पनीर काली मिर्च बनाने की विधि 

पनीर काली मिर्च बनाने के लिए सामग्री 

  • पनीर- 2 कप कटा हुआ 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- एक छोटा टुकड़ा  
  • लहसुन- 4-5 कलियां
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी
  • काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच स्वादानुसार
  • दही- आधा कप 
  • तेल या घी
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • छोटी इलायची- 1-2
  • दालचीनी- एक छोटा टुकड़ा
  • कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Oats Chivda: ओट्स को बनाएं नए अंदाज में, तैयार करें सिंपल, क्रंची और मजेदार रेसिपी

पनीर काली मिर्च बनाने की विधि

  • पनीर काली मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. आप इन्हें तवे पर हल्का सा सेंक लें और प्लेट में निकाल कर रख दें. अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें आप प्याज, अदरक और लहसुन को डालें. इसे आप अच्छे से फ्राई  करें. इसमें हरी मिर्च और काजू को डालें और हल्का सा फ्राई करें. इसे ठंडा करें और पानी डालकर मिक्सी में पीस लें.
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें तेल डालें. इसमें आप जीरा, छोटी इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता को डालें. अब इसमें आप प्याज के पेस्ट को डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें. इसे अच्छे से पकाएं. आप ताजे दही को फेंट लें. अब इस दही को आप को मिक्स करें और लगातार कम आंच पर इसे चलाते रहें. अब आप इसमें नमक, कसूरी मेथी और पनीर को अच्छे से मिक्स करें. आप इसमें गरम मसाला को डालें और काली मिर्च के पाउडर को डालें.
  • अब आप इसे दो से तीन मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब पनीर मसाले में अच्छे से मिक्स हो जाए तो आप इसमें आप धनिया के पत्तों को डालें. 

यह भी पढ़ें- Sooji Cake: स्पंजी, सॉफ्ट और फ्रूटी टेस्ट, आसानी से बनाएं डिलीशियस मैंगों सूजी केक

Previous article School Holiday : 24 जुलाई यानी गुरुवार को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे स्कूल, जानें कारण
Next article Bihar Vidhansabha Monsoon Session: विधानसभा के मेन गेट पर विधायकों और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की, काले कपड़े में पहुंचा विपक्ष
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel