[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या पनीर वाली जलेबी खाई है आपने कभी? एक बार खा ली तो भूल जाएंगे रसगुल्ला और बर्फी!

क्या पनीर वाली जलेबी खाई है आपने कभी? एक बार खा ली तो भूल जाएंगे रसगुल्ला और बर्फी!

0
क्या पनीर वाली जलेबी खाई है आपने कभी? एक बार खा ली तो भूल जाएंगे रसगुल्ला और बर्फी!
Pic Credit- Chatgpt Generated

Paneer Jalebi Recipe: मिठाई लवर्स के लिए जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन क्या आपने कभी पनीर जलेबी का स्वाद चखा है? यह पारंपरिक जलेबी का एक खास और पौष्टिक रूप है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. पनीर जलेबी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी होती है. अगर आप भी इसे घर में बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपके इसे तैयार करने का आसान तरीका बताएंगे. आइए जानते हैं घर पर पनीर जलेबी बनाने की आसान रेसिपी.

जरूरी सामग्री

⦁ पनीर – 250 ग्राम (ताजा और मुलायम)
⦁ मैदा – 2 बड़े चम्मच
⦁ कॉर्नफ्लावर– 1 बड़ा चम्मच
⦁ बेकिंग पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
⦁ चीनी – 1 कप
⦁ पानी – 1/2 कप
⦁ केसर के धागे – 5-6 (वैकल्पिक)
⦁ इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
⦁ घी या रिफाइंड ऑयल – तलने के लिए

Also Read: Crispy Sabudana Tikki Recipe: इन 5 आसान स्टेप्स में बनाएं कुरकुरी साबूदाना टिक्की

कैसे करें तैयार

  1. सबसे पहले पनीर को अच्छे से मसल लें.
  2. इसमें मैदा, कॉर्नफ्लावर और बेकिंग पाउडर डालकर मुलायम आटा गूंथ लें.
  3. इस मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पतली स्ट्रिप्स या जलेबी के आकार में रोल करें.
  4. एक पैन में घी या तेल गरम करें और मध्यम आंच पर जलेबियों को सुनहरा होने तक तल लें.
  5. दूसरी तरफ, एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें. इसमें केसर और इलायची पाउडर डाल दें.
  6. तली हुई पनीर जलेबियों को गरम-गरम चाशनी में डालें और 2-3 मिनट तक डुबोकर रखें.
  7. अब पनीर जलेबी सर्व करने के लिए तैयार है. अगर आप इसे गर्मागर्म खाएंगे तो ज्यादा मजा आएगा है. आप चाहे तो इसे मलाई या रबड़ी के साथ परोसे. इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

Also Read: हेल्थ की टेंशन छोड़िये दोनों मिलेगा, केवल 20 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट लौकी- साबूदाना खीर

Previous article World Tribal Day 2025 : विश्व आदिवासी दिवस पर सीयूजे में ‘आदिवासी लोग और एआई’ पर विशेष व्याख्यान
Next article Ranchi News : संस्कृति का संरक्षण लोक कथाओं के माध्यम से संभव : खालिंग
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel