[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Fried Rice: बचे हुए चावल से तैयार करें लाजवाब पनीर फ्राइड राइस 

Paneer Fried Rice: बचे हुए चावल से तैयार करें लाजवाब पनीर फ्राइड राइस 

0
Paneer Fried Rice: बचे हुए चावल से तैयार करें लाजवाब पनीर फ्राइड राइस 
पनीर फ्राइड राइस (AI Image)

Paneer Fried Rice: अगर आपके पास बचा हुआ चावल है और आप बचे हुए चावल को नई और टेस्टी डिश में बदलना चाहते हैं तो पनीर फ्राइड राइस एक अच्छा ऑप्शन है. ये डिश बनाने में आसान और स्वाद में लाजवाब है. इस डिश में पनीर और हल्के मसालों का कॉम्बिनेशन खाने में टेस्टी लगता है. मिनटों में तैयार होने वाली ये फ्राइड राइस रेसिपी को आप लंच या डिनर में बना सकते हैं. 

पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बचा हुआ चावल- 2 कप
  • पनीर- 1 कप (क्यूब्स में काटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • गाजर- 1 (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरा प्याज- 2-3 चम्मच(बारीक कटा हुआ)
  • सोया सॉस- 1 चम्मच
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • टमाटर सॉस- 1 चम्मच
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • तेल- 2 बड़े चम्मच

पनीर फ्राइड राइस को कैसे तैयार करें?

  • पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए आप एक पैन या कड़ाही में तेल को गर्म करें. इसमें आप पनीर के क्यूब्स को हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें. फिर इसे निकालकर अलग रख दें.
  • अब उसी पैन में एक थोड़ा और तेल डाल दें. इसके बाद आप हरी मिर्च, प्याज, लहसुन और अदरक को डालकर भूनें. 
  • इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ गाजर और बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च डालकर पका लें. 
  • अब आप बचा हुआ चावल डाल दें और अच्छी तरह से हल्के हाथों से मिला लें. ध्यान रहे कि चावल के दाने टूटे नहीं.
  • फिर सोया सॉस, टमाटर सॉस, नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें. अच्छी तरह से सभी चीजों को मिला लें. फ्राई किया हुआ पनीर को डाल दें और चावल के साथ अच्छे से मिक्स कर लें. एक से दो मिनट तक पका लें. ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा प्याज डालकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Cucumber Dal Recipe: सिर्फ सलाद और रायता नहीं, बनाएं खीरे से स्वादिष्ट दाल

यह भी पढ़ें: Beetroot Dahi Salad: मिनटों में तैयार करें ये रंगीन बीटरूट सलाद, स्वाद ऐसा जो सबको आएगा पसंद 

Previous article सर्दियों में बनाएं शरीर को गर्म रखने वाली क्रीमी पालक-ब्रोकली सूप
Next article झारखंड में NHM के 298 पदों पर बहाली प्रक्रिया रद्द, विज्ञापन दोबारा होगा जारी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel