[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Bhurji Sandwich: 5 मिनट में बनाएं हेल्दी पनीर भुर्जी सैंडविच,हर किसी को आएगा खूब पसंद

Paneer Bhurji Sandwich: 5 मिनट में बनाएं हेल्दी पनीर भुर्जी सैंडविच,हर किसी को आएगा खूब पसंद

0
Paneer Bhurji Sandwich: 5 मिनट में बनाएं हेल्दी पनीर भुर्जी सैंडविच,हर किसी को आएगा खूब पसंद

Paneer Bhurji Sandwich: पनीर हर किसी के घर में मिल ही जाया करता है.ऐसे में आज हम लाये हैं आपके लिये एक ऐसी रेसिपी जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएगा. पनीर की प्रोटीन से भरपूर भुर्जी और ताजा सब्जियों के साथ यह सैंडविच नाश्ते या हल्के खाने के लिए परफेक्ट है.तो चलिये झटपट तैयार करते हैं यह हेल्दी पनीर भुर्जी सैंडविच.

सामग्री

  • पनीर: 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ या हाथों से मैश किया हुआ)
  • ब्रेड स्लाइस: 4-6 (ब्राउन ब्रेड या अपनी पसंद की)
  • प्याज: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट: 1/2 चम्मच (या बारीक कटा हुआ)
  • धनिया पत्ती: 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)
  • मसाले: हल्दी पाउडर (1/4 चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (1/2 चम्मच), धनिया पाउडर (1 चम्मच), गरम मसाला (1/2 चम्मच), नमक (स्वादानुसार)
  • तेल/घी: 1 बड़ा चम्मच
  • बटर: सैंडविच सेंकने के लिए

बनाने की विधि

भुर्जी करें तैयार

  • एक पैन या कड़ाही में तेल/घी गरम करें.
  • बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भूनें.
  • बारीक कटा टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं.
  • सभी सूखे मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला और नमक) डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 1-2 मिनट तक भूनें जब तक मसालों से खुशबू न आने लगे.
  • अब कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि पनीर मसालों के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए. ज्यादा न पकाएं नहीं तो पनीर सख्त हो जाएगा.
  • आखिर में कटी हुई धनिया पत्ती डालकर मिलाएं. आपकी पनीर भुर्जी तैयार है.

सैंडविच बनाएं

  • ब्रेड की स्लाइस लें. आप चाहें तो ब्रेड को हल्का टोस्ट कर सकते हैं.
  • एक स्लाइस पर तैयार पनीर भुर्जी की अच्छी मात्रा फैलाएं.
  • दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर करें.
  • एक तवा या सैंडविच मेकर गरम करें.
  • सैंडविच पर थोड़ा बटर लगाएं और दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel