[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Palak Spring Roll Recipe: हेल्दी ट्विस्ट के साथ बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी पालक स्प्रिंग रोल, शाम की चाय का परफेक्ट पार्टनर

Palak Spring Roll Recipe: हेल्दी ट्विस्ट के साथ बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी पालक स्प्रिंग रोल, शाम की चाय का परफेक्ट पार्टनर

0
Palak Spring Roll Recipe: हेल्दी ट्विस्ट के साथ बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी पालक स्प्रिंग रोल, शाम की चाय का परफेक्ट पार्टनर
AI generated image

Palak Spring Roll Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ लाइट, हेल्दी और टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो पालक स्प्रिंग रोल जरूर ट्राई करना चाहिए. पालक से बनी यह स्प्रिंग रोल सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि घर के बड़े भी बड़े चाव से खाते हैं. पालक से बने इस स्प्रिंग रोल में आयरन, फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिस वजह से यह आपके और आपके बच्चों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से फ्लेवर्स से भरपूर होती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

पालक स्प्रिंग रोल बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पालक – 2 कप बारीक कटा हुआ
  • मैदा – 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • गाजर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • कैप्सिकम – आधा कप बारीक कटा
  • उबले हुए नूडल्स – आधा कप
  • सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – फ्राई करने के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Pyaaj Chilla Recipe: कम तेल में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी साबूदाना प्याज चीला, सुबह और शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Lachcha Aloo Paratha Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी लेयर्स और मसालेदार आलू की फिलिंग वाला लच्छा पराठा, जानें आसान रेसिपी

पालक स्प्रिंग रोल बनाने की आसान रेसिपी

  • पालक स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर और नमक मिलाएं. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला घोल तैयार करें. अब नॉन स्टिक तवा गर्म करें और थोड़ा सा घोल डालकर पतली क्रेप जैसी शीट तैयार कर लें. इन सभी शीट्स इसी तरह बनाकर अलग रख दें.
  • इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. अब प्याज डालकर हल्का ट्रांसपैरेंट होने तक पकाएं. इसके बाद गाजर, कैप्सिकम और पालक डालें और इन सब्जियों को 2 से 3 मिनट हाई फ्लेम पर पकाएं ताकि क्रंच भी बना रहे और स्वाद भी बरकरार रहे. अब इसमें नमक, काली मिर्च और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं और स्टफिंग को ठंडा होने दें.
  • इसके बाद तैयार की गई शीट पर स्टफिंग रखें और किनारों को फोल्ड करते हुए टाइट रोल कर दें. इसके किनारे चिपकाने के लिए मैदा और पानी का पेस्ट इस्तेमाल करें ताकि रोल खुलें नहीं.
  • इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और रोल्स को मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. इन्हें ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए धीमी आंच पर भी तला जा सकता है. आप चाहें तो एयर फ्रायर में भी 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 से 12 मिनट के लिए बना सकते हैं.
  • गर्मागर्म पालक स्प्रिंग रोल को टमाटर केचप, चिली सॉस या मिंट मेयो के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Sponge Dosa Recipe: दिखने में उत्तपम जैसा लेकिन स्वाद और टेक्सचर सबसे यूनिक, घर पर मिनटों में बनाएं सुपर फ्लफी और लाइट स्पॉन्ज डोसा

Previous article दूसरी बार चैनपुर विस सीट से विधायक बने जमा खान ने ली मंत्री पद की शपथ
Next article Anupamaa Today Episode: राही के दोबारा पढ़ाई शुरू करने पर फूटा वसुंधरा का गुस्सा, उधर मुंबई पहुंचते ही अनुपमा ने सिखाया परी-इशानी को सबक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel