[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राय करें ये सुपरहेल्दी स्नैक, एक बार खाएंगे तो रोज बनाने का करेगा मन

शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राय करें ये सुपरहेल्दी स्नैक, एक बार खाएंगे तो रोज बनाने का करेगा मन

0
शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राय करें ये सुपरहेल्दी स्नैक, एक बार खाएंगे तो रोज बनाने का करेगा मन
पालक दही चाट AI image

Palak Dahi Chaat Recipe: आज के समय में हम सभी इस तरह के स्नैक्स की तलाश में रहते हैं जो तली-भुनी न हो और सेहत के लिए भी काफी ज्यादा हेल्दी हो. अगर आप भी इस तरह के स्नैक की तलाश में हैं तो पालक दही चाट आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस बन सकता है. यह डिश खाने में तो लाजवाब होती ही है लेकिन साथ ही काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस भी होती है. आयरन से लोडेड पालक और ठंडा दही साथ मिलकर इसे एक परफेक्ट स्नैक बना देते हैं. अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं या फिर एक फिटनेस लवर हैं तो भी ये डिश आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. आप इसे शाम के नाश्ते के साथ ही एक लाइट डिनर के तौर पर भी पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

पालक दही चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • फ्रेश पालक – 1 गुच्छा
  • गाढ़ा दही – 1 कप
  • उबला हुआ आलू – 1 या फिर ऑप्शनल
  • हरी चटनी – 2 टेबलस्पून
  • इमली की मीठी चटनी – 1 टेबलस्पून
  • भुना जीरा पाउडर – आधा टीस्पून
  • चाट मसाला – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • अनार के दाने – गार्निश के लिए
  • बारीक कटा हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं स्पाइसी पनीर चिप्स, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स

पालक दही चाट बनाने की रेसिपी

  • पालक दही चाट बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें उबलते पानी में 1 से 2 मिनट के लिए ब्लांच करें और तुरंत ठंडे पानी में डाल दें. ऐसा करने से पालक का हरा रंग बरकरार रहता है. इसके बाद पालक को हल्का निचोड़कर मोटा-मोटा काट लें.
  • अब एक बाउल में कटे हुए पालक को फैलाएं. अगर आप चाहें तो इसमें छोटे टुकड़ों में कटे उबले आलू भी डाल सकते हैं. अब इसके ऊपर गाढ़ा दही अच्छी तरह फैलाएं. अब इसमें हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालकर ऊपर से भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक छिड़क दें.
  • लास्ट में अनार के दाने और हरा धनिया डालकर चाट को अच्छे से गार्निश करें.

यह भी पढ़ें: बिना मैदा मिनटों में बनाएं तीखे और क्रिस्पी राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, ये है आसान रेसिपी

Previous article आग लगने से पुआल की टाल जलकर राख
Next article कुल्हड़िया पहाड़ी जंगल में मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन, एक गिरफ्तार, पांच फरार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel