[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style साग खाने में नखरे नहीं करेंगे बच्चे, 15 मिनट में बनाएं पालक चीज पराठा, घर वाले बाहर खाना छोड़ देंगे

साग खाने में नखरे नहीं करेंगे बच्चे, 15 मिनट में बनाएं पालक चीज पराठा, घर वाले बाहर खाना छोड़ देंगे

0
साग खाने में नखरे नहीं करेंगे बच्चे, 15 मिनट में बनाएं पालक चीज पराठा, घर वाले बाहर खाना छोड़ देंगे
प्लेट में रखा गरमा गरम पराठा, चटनी और दही Pic Credit- Chatgpt

Palak Cheese Paratha Recipe: आजकल लोग नाश्ते में अक्सर कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना पसंद करते हैं. भला रोज रोज रोटी, सब्जी खाना किसे पसंद होता है. लेकिन घर पर लोगों के पास विकल्प बहुत बचता है. एक तो टाइम की कमी, ऊपर से बनाने की प्रक्रिया लंबी चौड़ी. अगर आप भी एक परफेक्ट हेल्दी खाने की तलाश कर रहे हैं तो पालक चीज पराठा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पौष्टिक से भरपूर भी है. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका.

पालक चीज पराठा बनाने की जरूरी सामग्री

⦁ गेहूं का आटा- 2 कप
⦁ पालक (बारीक कटा हुआ) – 1 कप
⦁ चीज (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2 कप
⦁ हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
⦁ अदरक का पेस्ट – 1/2 छोटा चम्मच
⦁ नमक – स्वादानुसार
⦁ तेल/घी – सेंकने के लिए

Also Read: Instant Sabudana Aata Dosa Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी व्रत डोसा,आसान स्टेप्स के साथ

पालक चीज पराठा बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले आटे में थोड़ा नमक डालकर गूंथ लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  2. अब एक बाउल में बारीक कटा पालक, कद्दूकस किया हुआ चीज, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालकर मिक्स कर लें.
  3. आटे की लोई बेलें और उसमें पालक-चीज का मिश्रण भरकर पराठे का आकार दें.
  4. तवे पर तेल/घी डालकर पराठे को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें.
  5. गरमा-गरम पराठा दही, अचार या चटनी के साथ परोसें.

क्यों बेहतरीन विकल्प है पालक चीज पराठा

पालक-चीज पराठा नाश्ते के लिए इसलिए भी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि यह मात्र 15-20 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा. साथ ही इसे हम घर पर उपलब्ध सामग्री से ही आसानी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए हमें बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है. साथ ही इसमें स्वाद और पोषण दोनों का अनोखा मेल है. पालक आयरन, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा और मजबूती देता है. वहीं चीज दूध से बना होता है, जिससे हमें प्रोटीन और कैल्शियम दोनों मिलता है, जो हड्डियों और मसल्स के लिए फायदेमंद है. गेहूं के आटे से बना पराठा लंबे समय तक पेट भरा रखता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. खास बात यह है कि यह केवल 15 मिनट में आसानी से बन जाता है. यही वजह है कि पालक-चीज पराठा हेल्दी, टेस्टी और क्विक नाश्ते का परफेक्ट विकल्प है.

Also Read: Dahi Wale Aloo Recipe: बिना तेल के मिनटों में तैयार करें,क्रिस्पी और मसालेदार दही आलू

Previous article भगवान बलभद्र पूजन में आज तिलौथू आयेंगे पूर्व डिप्टी सीएम
Next article Bettiah : मारपीट व छेड़छाड़ मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel