[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Oxidised Jewellery Care Tips: लंबे समय तक नई जैसी दिखे आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, इन टिप्स का करें इस्तेमाल

Oxidised Jewellery Care Tips: लंबे समय तक नई जैसी दिखे आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, इन टिप्स का करें इस्तेमाल

0
Oxidised Jewellery Care Tips: लंबे समय तक नई जैसी दिखे आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, इन टिप्स का करें इस्तेमाल
jewellery care tips ( AI Image)

Oxidised Jewellery Care Tips: गहने हर महिला की शान और खूबसूरती को बढ़ाने का अहम हिस्सा होते हैं. गहने में महिलाएं सोने-चांदी के गहने या फिर फैशन ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को और भी बढ़ा सकती हैं. टाइम के साथ गहने गंदे हो जाते हैं और इनका लुक खराब हो जाता है. गहने को चमकदार बनाए रखने के लिए सही देखभाल और सफाई जरूरी है. आजकल ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी बहुत ट्रेंड में है और महिलाएं इसे शौक से पहनती हैं. ये गहने न सिर्फ पारंपरिक लुक में चार चांद लगाते हैं, बल्कि वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी खूब जंचते हैं. लेकिन इसकी चमक को बनाए रखना भी जरूरी है. तो आइए जानते हैं ज्वेलरी केयर टिप्स. 

पानी से बचाएं 

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को कभी भी ज्यादा देर तक पानी में न रखें. आप नहाते समय स्विमिंग पूल या पसीना आने वाली जगहों पर इन्हें पहनने से बचें. इस बात का ध्यान रखें कि ज्वेलरी पर सीधे परफ्यूम, डियो या लोशन न लगाएं. 

यह भी पढ़ें: Bangle Design: सिंपल, स्टाइलिश और हैवी बैंगल डिजाइन आइडियाज

नींबू का करें इस्तेमाल 

आप ज्वेलरी को साफ करने के लिए नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप नींबू के रस और नमक का एक पेस्ट तैयार कर लें. इसे ज्वेलरी पर लगाएं और कुछ देर तक रब करें. इसके बाद आप इसे अच्छे से साफ कर लें. 

बेकिंग सोडा से करें साफ (Oxidised Jewellery Care Tips)

आप बेकिंग सोडा से भी साफ कर सकते हैं. आप बेकिंग सोडा और पानी का एक पेस्ट बना लें और इसे ज्वेलरी के ऊपर लगा लें. इसे कुछ देर तक लगे रहने दें और हल्के हाथों से रगड़ें. इसे फिर अच्छे से साफ कर लें. 

इस तरह से करें स्टोर 

साफ-सफाई के अलावा ज्वेलरी को आप सही तरह से स्टोर करें जिससे इनकी चमक लंबे समय तक बरकरार रहे. गहनों को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में रखें. आप ज्वेलरी को जिप लॉक बैग में भी रख सकती हैं. आप हर ज्वेलरी को अलग-अलग स्टोर कर के रखें एक साथ रखने से बचें. जब आप इसे यूज करें तब आप इसे सॉफ्ट कपड़े से साफ कर के रखें. 

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: मिक्सर जार से दाग को करें दूर, इन आसान तरीकों से चमकाएं

यह भी पढ़ें: Kitchen Towel Cleaning: साफ करने वाला कपड़ा हो गया है गंदा? इन तरीकों से करें किचन टॉवल को क्लीन

Previous article मेडिकल एजुकेशन में यूपी का दबदबा, AIIMS हुआ पीछे, टॉप 10 में 3 कॉलेज शामिल
Next article Train Accident: मनोहरपुर स्टेशन पर रेल हादसा, डीजल इंजन ने 5 डिब्बों को मारी टक्कर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel