[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ओवरथिंकिंग करने वाले लोग अक्सर अनजाने में कर बैठते हैं ये बड़ी गलतियां, समय रहते जान लेना है जरूरी

ओवरथिंकिंग करने वाले लोग अक्सर अनजाने में कर बैठते हैं ये बड़ी गलतियां, समय रहते जान लेना है जरूरी

0
ओवरथिंकिंग करने वाले लोग अक्सर अनजाने में कर बैठते हैं ये बड़ी गलतियां, समय रहते जान लेना है जरूरी
ओवरथिंकिंग की वजह से होने वाली गलतियां Ai image

Overthinking Mistakes: आज की जिंदगी काफी ज्यादा भागदौड़ भरी हो गई है. आज के समय में आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो छोटी-छोटी बातों को भी जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं. कई बार लोग किसी की बात का गलत मतलब निकाल लेते हैं, तो कई बार अपने फ्यूचर को लेकर बेवजह चिंता करने लगते हैं. किसी बात को थोड़ी देर बैठकर सोचना गलत नहीं है, लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब इंसान एक ही बात को बार-बार और घंटों तक सोचता रहता है. इसी आदत को आज के समय में ओवरथिंकिंग कहा जाता है. अगर समय रहते इस आदत पर ध्यान न दिया जाए, तो यह धीरे-धीरे स्ट्रेस और मानसिक थकान की वजह बन सकती है. अगर आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लोग अक्सर ओवरथिंकिंग की वजह से कर बैठते हैं. कई बार जब तक इंसान को अपनी गलती का एहसास होता है, तब तक उसे नुकसान हो चुका होता है. आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में विस्तार से.

छोटे फैसलों को भी मुश्किल बना देना

जो भी लोग किसी भी बात को लेकर ज्यादा सोचते रहते हैं, वे अक्सर आसान फैसलों को भी अपने लिए कठिन बना लेते हैं. ओवरथिंकिंग की वजह से उन्हें यह तक समझने में दिक्कत आती है कि उन्हें क्या पहनना है, क्या खाना है और किसी भी काम की शुरुआत कब और ऐसे करनी है. ओवरथिंकिंग की आदत उन्हें नॉर्मल सी चीजों को समझने में भी ज्यादा समय लगाने पर मजबूर कर देती है. इस आदत की वजह से उनके दिन का समय खराब होता है और साथ ही कई बार वे कामों को टालने भी लग जाते हैं. ओवरथिंकिंग की आदत आपके फैसले लेने की कैपिसिटी को कमजोर कर सकती है.

क्या आप भी अपना फोन हमेशा रखते हैं साइलेंट? जानें आपकी इस आदत का मेंटल हेल्थ से क्या है कनेक्शन

हर बात को नेगेटिव तरीके से देखना

जो लोग ओवरथिंकिंग करते हैं वे अक्सर किसी भी हालात का सबसे खराब परिणाम पहले ही अपने मन में सोच लेते हैं. अगर आप उनका फोन नहीं उठाते हैं तो उन्हें लगने लगता है कि आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस गए होंगे. उनकी यह निगेटिव सोच बेवजह उनकी चिंता को बढ़ाती है और साथ ही मेंटल स्ट्रेस का भी कारण बनती है. जब लंबे समय तक ऐसा होता रहता है तो आप अपना सेल्फ कॉन्फिडेंस पूरी तरह से खो देते हैं.

दूसरों की बातों को दिल पर ले लेना

जो लोग किसी भी बात को लेकर हर समय सोचते रहते हैं, वे अक्सर दूसरों की छोटी से छोटी बातों को भी बार-बार अपने दिमाग में दोहराते रहते हैं. किसी की मजाक में कही गयी बातें या फिर छोटा सा भी क्रिटिसिज्म, उन्हें लंबे समय तक मेंटली परेशान करती रहती है. कई बार उनकी इस आदत की वजह से रिश्तों में दूरी बढ़ने लगती है और आखिर में इंसान अकेला छूट जाता है.

ये भी पढ़ें: ऑफिस की कुर्सी से चिपके रहने के कारण अकड़ गई है कमर? हर दिन करें ये 5 आसान एक्सरसाइज और पाएं तुरंत आराम

कामों को शुरू करने में देरी करना

ओवरथिंकिंग करने वाले लोगों के साथ एक परेशानी यह भी रहती है कि, वे अपनी इस आदत की वजह से किसी काम को शुरू भी नहीं कर पाते हैं. उनके दिमाग में हर समय यह डर रहता है कि कहीं वे कोई गलती न कर दें या फिर कामों का कोई खराब परिणाम न निकल आए. अपने इस डर की वजह से वे हमेशा अपने कामों को बाद में करने के लिए टालते रहते हैं. इस कंडीशन को ओवर एनालिसिस के नाम से जाना जाता है. इसमें ओवरथिंकिंग इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि व्यक्ति एक्शन लेने से भी बचने लग जाता है.

खुद को जरूरत से ज्यादा दोष देना

जिन लोगों की आदत ओवरथिंकिंग करने की होती है वे लोग अक्सर अपनी पुरानी बातों को बार-बार याद करते रहते हैं. उनकी आदत होती है छोटी से छोटी बात के लिए भी खुद को दोषी मानने की. उनकी यह सोच उनके मेंटल प्रेशर को बढ़ाने के अलावा धीरे-धीरे उन्हें दुखी और निराश भी महसूस करा सकती है. अगर आप हर एक चीज के लिए खुद को ही दोषी ठहरा रहे हैं, तो ये आपकी मेंटल कंडीशन के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका

Previous article 15 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next article मिट्टी ढुलाई विवाद में कहरिया और बेलदरिया के बीच खूनी संघर्ष, सात घायल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel