[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Osho Quotes: जिंदगी से हैं निराश? ओशो के ये 4 मंत्र आपके अंदर जला देंगे कॉन्फिडेंस की चिंगारी, जान लिए तो टेंशन मांगेगा पेंशन

Osho Quotes: जिंदगी से हैं निराश? ओशो के ये 4 मंत्र आपके अंदर जला देंगे कॉन्फिडेंस की चिंगारी, जान लिए तो टेंशन मांगेगा पेंशन

0
Osho Quotes: जिंदगी से हैं निराश? ओशो के ये 4 मंत्र आपके अंदर जला देंगे कॉन्फिडेंस की चिंगारी, जान लिए तो टेंशन मांगेगा पेंशन
ओशो की तस्वीर, Pic Credit Grok

Osho Quotes: प्रतियोगिता के जमाने में इंसान कभी न कभी निराशा और तनाव में चला ही जाता है. ऐसे में वक्त उन्हें अंदर से एक मोटिवेशन की जरूरत तो पड़ती ही है, जो उनके अंदर के आग को बुझने न दें. इसके लिए वे किसी मोटिवेशनल स्पीकर को सुनते हैं. लेकिन, इन चीजों से बाहर निकलने के लिए महान दार्शनिक ओशो ने सालों पहले कुछ ऐसी बात कही थी जो आज के दौर में किसी को भी निराशा के जंजाल से न सिर्फ बाहर निकाल सकती है, बल्कि लाइफ में बदलाव भी ला सकती है. आइये जानते हैं ओशो के वह कौन कौन से मंत्र हैं जो आज के वक्त में इंसान के अंदर नयी जान और उर्जा डाल सकती है.

डर को गले लगाने से ही पहचान सकेंगे अपनी असली ताकत

ओशो कहते हैं, “जो डरता है, वह जीवित नहीं रहता.” उनका यह कथन हर किसी के लिए एक चेतावनी और प्रेरणा दोनों है. जीवन में चुनौतियों का सामना करने से डरना नहीं चाहिए. डर को गले लगाने से ही इंसान अपनी असली ताकत को पहचान सकता है. इस कोट को अपनाकर लोग अपने अंदर की आग को महसूस कर सकते हैं और अपने सपनों की ओर बढ़ सकते हैं.

Also Read: Osho Quotes: छोड़िये भविष्य की चिंता, ओशो के इन 2 मंत्रों को अपनाएं डर भी गायब होगा और सफलता भी मिलेगी

खुशी की तलाश न करना चाहिए बल्कि उसे जगाना चाहिए

इसके अलावा ओशो ने इंसान को खुशी की तलाश न करने की सलाह दी है. उनका कहना था कि किसी को भी खुशी की तलाश नहीं करना चाहिए. बल्कि उसे अपने अंदर ही जगाना चाहिए. आधुनिक जिंदगी में अक्सर लोग खुशियों की तलाश में बाहर की दुनिया में भागते रहते हैं, लेकिन यह हमें याद दिलाते हैं कि असली खुशी हमारे भीतर ही है. अपने अंदर की ऊर्जा और आत्मविश्वास को जगाकर हम अपनी जिंदगी में स्थायी सुख ला सकते हैं.

हर क्षण का आनंद लेना ही जीवन

ओशो ने इंसान को पूरी तरह जीने की सलाह दी है. उनका कहना था कि इस दुनिया में वही जीता है जो अपने हर समय को पूरी तरह जीता है.” उनका यह मंत्र हमें जीवन के हर पल को पूरी तरह जीने और उसका अनुभव करने की सीख देता है. केवल योजनाएं बनाना या भविष्य की चिंता करना ही काफी नहीं है. वर्तमान में जीना और हर क्षण का आनंद लेना ही जीवन को सार्थक बनाता है.

हमारी सोच और आदतें भी बदलता है ओशो का मंत्र

ओशो की सलाह न केवल मनुष्य की जिंदगी को अध्यात्मक दिशा देती है बल्कि हमारी सोच, आदतें और नजरिये को भी बदलने में हमारी मदद करती है. उन्होंने कई बार कहा था कि हर व्यक्ति में असीमित संभावनाएं हैं, बस उन्हें पहचानकर जगाने की जरूरत है. वह चाहे तो कुछ भी कर सकता है.

Also Read: ओशो के इन 3 मंत्रों में छुपा है खुश रहने का असली राज, जिसे हम अक्सर भूल जाते हैं

Previous article Dussehra 2025: घर में लाएं ये चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष और बढ़ेगा धन-समृद्धि
Next article How To Grow Potatoes At Home: घर के गमले या बगीचे में आसानी से उगाएं आलू, जानिए सही तरीका और देखभाल  
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel