[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style हिम्मत हार गये हैं तो मुर्दे में भी जान भर देगी ओशो की यह 5 बातें, फिर घायल शेर की तरह लड़ेंगे

हिम्मत हार गये हैं तो मुर्दे में भी जान भर देगी ओशो की यह 5 बातें, फिर घायल शेर की तरह लड़ेंगे

0
हिम्मत हार गये हैं तो मुर्दे में भी जान भर देगी ओशो की यह 5 बातें, फिर घायल शेर की तरह लड़ेंगे
Pic Credit- Freepik

Osho Quotes: कई बार जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब इंसान अपनी उम्मीद खो देता है और हार मानने लगता है. रिश्तों की उलझन, करियर की चुनौतियां या अकेलेपन का दर्द. इन सभी परिस्थितियों में मन का टूटना स्वाभाविक है. लेकिन ऐसे वक्त में कोई अगर संजीवनी का काम कर सकता है, तो वह है ओशो की ऐसी 5 बातें जो आपको फिर से हिम्मत देगा. उनकी कही गई कुछ पंक्तियों में इतनी गहराई है कि सिर्फ उन्हें सुन या पढ़कर ही व्यक्ति की सोच बदलने लगती है. आइए जानते हैं ओशो की वो 5 बातें, जो हिम्मत हार चुके किसी भी इंसान को नई रोशनी दे सकती हैं.

अंधेरे को कोसने से अच्छा है, एक दीपक जला लो

ओशो ने कहा है कि जब आप अपनी जिंदगी के कठिन समय से गुजर रहे हों, तब शिकायत करना सबसे आसान होता है. लेकिन ओशो कहते हैं कि अगर हालात विपरीत हैं, तो उनकी आलोचना करने से बेहतर है कि हम खुद कोई पहल करें. इससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि छोटी सी कोशिश इंसान के लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है.

विफलताओं से चिपके रहने का कोई लाभ नहीं

ओशो कहते हैं कि जो बीत गया, वो बीत गया. ओशो बार-बार कहते हैं कि पिछली गलतियों या विफलताओं से चिपके रहने से केवल निराशा मिलती है. इससे हमें यह सीख मिलती है कि अगर आज को बेहतर बना लिया, तो कल खुद-ब-खुद चमकेगा.

Also Read: Unique Baby Girl Names: आपकी लाडली के लिए 10 ट्रेंडी और ‘हटके’ नाम,जो हर कोई पूछेगा

खुद को स्वीकारना, दुनिया को बदलने का पहला कदम

अक्सर हम दूसरों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर खुद को उस आधार पर बनाते हैं जैसा सामने वाला चाहता है. लेकिन ओशो कहते हैं कि जब तक हम अपने आप को वैसे नहीं अपनाएंगे जैसे हम हैं, तब तक हम सच्ची ताकत नहीं पा सकते. इसलिए पहले खुद को स्वीकार करना सीखें, तभी दुनिया में अपनी जगह बना पाएंगे.

जीवन को उत्सव की तरह जीना सीखें

ओशो का मानना था कि जीवन का उद्देश्य केवल संघर्ष नहीं, आनंद भी है. जब तक हम जीते हैं, हमें हर क्षण को पूरी ऊर्जा के साथ जीना चाहिए. चाहे जिंदगी में कितनी भी दुख तकलीफ क्यों न आ जाए

डर तुम्हें वहीं रोकता है, जहां से तुम्हें आगे बढ़ना चाहिए

डर सबसे बड़ा शत्रु होता है. ओशो कहते हैं कि जितना अधिक डरोगे, उतना ही जीवन से दूर होते जाओगे. इसलिए जिंदगी में कितना भी कठिन रास्ता क्यों न दिखाई दे, आपको हिम्मत के साथ उसी दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए.

Also Read: पकोड़े छोड़िए! बारिश के मौसम में ट्राय करें ये 3 हेल्दी मानसून स्नैक्स, घर वाले चटखारे लेकर खाएंगे

Previous article पीडीएस डीलर ससमय करे राशन का वितरण : एसडीएम
Next article शहर में पानी की बर्बादी करने वालों पर कार्रवाई, दो मोटर जब्त, एफआइआर की तैयारी
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel