[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ओशो के इन 6 फार्मूले को कर लिया फॉलो तो आपके पास भागते हुए आएगा पैसा

ओशो के इन 6 फार्मूले को कर लिया फॉलो तो आपके पास भागते हुए आएगा पैसा

0
ओशो के इन 6 फार्मूले को कर लिया फॉलो तो आपके पास भागते हुए आएगा पैसा
Osho Quotes

Osho Quotes: ओशो ने लोगों को बेहतर जीवन के लिए केवल ध्यान और आत्मज्ञान की बात ही नहीं बतायी है, बल्कि धन कमाने के लिए आसान और आध्यात्मिक तरीके भी बताये हैं. इससे न सिर्फ आपको किसी भी फील्ड में सफलता मिलेगी बल्कि यह आपको खुशी भी देगी. महान विचारक ओशो की मानें तो धन किसी भी इंसान को अधिक स्वतंत्र और रचनात्मक बना सकता है, बशर्ते वह इसे सही दृष्टिकोण और तरीके से कमाए. आइए जानें ओशो के अनुसार धन कमाने के कुछ आसान लेकिन गहरे तरीकों के बारे में.

जो कार्य प्रेम से किया जाए, वही सबसे अधिक धन देता है

ओशो कहते हैं, “Work is love made visible.” इसका मतलब है अगर आप अपने काम से प्रेम करते हैं, तो वह काम बोझ नहीं, आनंद बन जाता है. जब आप आनंद से कोई कार्य करते हैं, तो उसमें गुणवत्ता आ जाती है, जिससे सफलता और धन स्वाभाविक रूप से आपके पास आता है.

Also Read: आत्मा की शांति और जेब की गर्मी दोनों कैसे मिलेगा एक साथ? ओशो के इन 5 फॉर्मूले में छिपा है राज

रचनात्मक बनें, कॉपी न करें

ओशो मानते हैं कि सच्चा धन उन्हीं के पास आता है जो अपने काम में मौलिकता और रचनात्मकता लाते हैं. दूसरों की नकल करके आप सीमित सफलता पा सकते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया करते हैं तो आपको आत्मिक संतोष और आर्थिक सफलता दोनों दिला सकता है.

ध्यान (Meditation) से बढ़ती है आर्थिक समझ

ओशो के अनुसार ध्यान सिर्फ मानसिक शांति नहीं देता, बल्कि यह आपकी समझ को गहरा करता है. इससे आप बेहतर निर्णय ले पाते हैं, जो व्यापार और निवेश दोनों में काम आता है. ध्यान करने वाला इंसान पैसे की अंधाधुंध दौड़ में शामिल नहीं होता, बल्कि वह शांत रहकर समझदारी से पैसा कमाता है.

ईमानदारी और नैतिकता को छोड़ें नहीं

ओशो कहते हैं कि बाजार में आप छल और धोखे से थोड़े समय के लिए पैसा कमा सकते हैं, लेकिन आपका पैसा तभी आपके पास टिकेगा जब आप सत्य, पारदर्शिता और नैतिकता से पैसे कमाने को देखेंगे

डर को त्यागो, जोखिम लो

ओशो मानते हैं कि जो इंसान डरता है, वह जीवन और सफलता दोनों से वंचित रह जाता है. धन कमाने के लिए जरूरी है कि आप सीमाओं से बाहर निकलें और रिस्क लेकर कोई भी काम करें.

बॉडी और माइंड को रखो संतुलित

ओशो के अनुसार, एक असंतुलित शरीर और तनावग्रस्त मन कभी भी रचनात्मकता और सफलता नहीं दे सकते. इसलिए वह योग, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली को धन कमाने का भी हिस्सा मानते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: जीवन में कभी भी हाथ नहीं लगेगी सफलता, गलती से भी सुबह उठते साथ न करें ये काम

Previous article Aurangabad News : प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सरकार भवन बनाने का विरोध
Next article नौ बोतल शराब बरामद
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel