[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Onion Peel Uses: प्याज के छिलकों को फेंकना छोड़िए, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Onion Peel Uses: प्याज के छिलकों को फेंकना छोड़िए, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

0
Onion Peel Uses: प्याज के छिलकों को फेंकना छोड़िए, इन तरीकों से करें इस्तेमाल
onion peels ( AI image)

Onion Peel Uses: प्याज का इस्तेमाल खाना बनाने में बहुत आम है और ये खाने को स्वादिष्ट बनाता है. अक्सर लोग प्याज का इस्तेमाल तो कर लेते हैं मगर छिलकों को वेस्ट समझ कर फेंक देते हैं. आपको जानकार हैरानी होगी कि जिन छिलकों को आप कचरा समझ कर फेंक देते हैं उनका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है. तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं प्याज के छिलकों के अनोखे फायदों के बारे में. 

पौधों के लिए फायदेमंद 

अगर आप पौधों का शौक रखते हैं तो आप खाद के महत्व को जरूर जानते होंगे. खाद से पौधों को पोषण मिलता है. प्याज के छिलकों से आप पौधों के लिए खाद तैयार कर सकते हैं. खाद तैयार करने के लिए आप प्याज के छिलकों को एक जगह इकट्ठा कर लें. अब एक लीटर पानी में छिलकों को डाल दें और 24 घंटे के लिए इसे ऐसे ही रहने दें. अब इस पानी को आप पौधों में डालें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: मानसून में स्किन रखें चमकदार, इन फेस पैक का करें यूज

बालों के लिए कारगर

आपने अक्सर प्याज के रस को बालों के लिए इस्तेमाल करते हुए लोगों को देखा होगा पर बालों के लिए आप प्याज के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट बालों की समस्या को दूर करते हैं. प्याज के छिलकों को उबाल लें और आधा कर लें. इस मिश्रण को ठंडा करें और बालों में लगा लें. ये बालों को मजबूत बनाता है और डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करने में कारगर है. 

स्किन के लिए लाभदायक

आपको जानकार हैरानी होगी कि प्याज के छिलकों का इस्तेमाल आप स्किन केयर में भी कर सकते हैं. प्याज के छिलकों से आप टोनर बना सकते हैं. ये दाग धब्बे को कम करता है और एंटी एजिंग की प्रॉब्लम को भी कम करता है. 

हेयर डाई  

प्याज के छिलके के फायदों की अगर बात करें तो इसे आप बालों को कलर करने के लिए भी कर सकते हैं. बालों के लिए आप हेयर डाई के तौर पर आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: मलाई से बने फेस पैक का कमाल, पाएं सॉफ्ट और ब्राइट स्किन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Heavy Rain Astrological Solutions: ग्रहों की अशांति से हो रही है ज्यादा बारिश? जानें समाधान
Next article Jagannath Rath Yatra 2025: बीजेपी ने किया भगवान जगन्नाथ का अपमान! रथ यात्रा के पहले राजनीति क्यों हुई तेज
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel