[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Onion For Hair Fall: अगर आप भी झड़ते बालों से हैं परेशान तो ट्राय करें प्याज का मैजिक ट्रिक्स

Onion For Hair Fall: अगर आप भी झड़ते बालों से हैं परेशान तो ट्राय करें प्याज का मैजिक ट्रिक्स

0
Onion For Hair Fall: अगर आप भी झड़ते बालों से हैं परेशान तो ट्राय करें प्याज का मैजिक ट्रिक्स

Onion For Hair Fall: बालों का झड़ना आजकल आम समस्या बन गई है.चाहे महिलाएं हों या पुरुष हर कोई झड़ते बालों से परेशान है.मार्केट में बालों को झड़ने से रोकने के लिये ढेरों प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. लेकिन यह प्रोडक्ट्स बालों को झड़ने से नहीं रोक पाते हैं. ऐसे में प्याज बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद सल्फर और एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं और बालों को झड़ने से भी रोकते हैं. तो आइए जानते हैं प्याज का ये मैजिक ट्रिक्स जिससे आपके झड़ते बाल भी हो सकते हैं घने और मजबूत.

प्याज का रस और शहद का हेयर मास्क

सामग्री

  • 2 चम्मच प्याज का रस
  • 1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

  • एक कटोरी में प्याज का रस और शहद अच्छी तरह मिला लें.
  • इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें.
  • इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.

प्याज का रस और नारियल तेल का मैजिक ऑयल

सामग्री

  • 4 चम्मच प्याज का रस
  • 2 चम्मच नारियल तेल

बनाने का तरीका

  • दोनों चीजों को मिलाकर एक मिश्रण बना लें.
  • इस तेल से स्कैल्प की 10-15 मिनट तक मालिश करें.
  • इसे रात भर लगा रहने दें या कम से कम 2 घंटे बाद धो लें.

प्याज का रस और दही का मैजिकल पैक

सामग्री

  • 3 चम्मच प्याज का रस
  • 2 चम्मच दही

बनाने का तरीका

  • एक कटोरी में दोनों सामग्री को अच्छे से मिलाएं.
  • इस पैक को बालों की जड़ों और पूरी लंबाई पर लगाएं.
  • इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें.
  • इन ट्रिक्स को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से आपको जल्द ही बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे.

Also Read : Home Remedy For Glowing Skin: मिनटों में स्किन होगी ग्लोइंग,आपकी ही रसोई में छिपा है जादुई लेप

Also Read : Oily Skin Glow: चिपचिपी त्वचा को कहें बाय-बाय, इस जादुई पैक से पाएं बेदाग निखार

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel