[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Onam Olan Recipe: ओणम पर बनाएं पारंपरिक स्वाद से भरपूर और टेस्टी ओलन डिश

Onam Olan Recipe: ओणम पर बनाएं पारंपरिक स्वाद से भरपूर और टेस्टी ओलन डिश

0
Onam Olan Recipe: ओणम पर बनाएं पारंपरिक स्वाद से भरपूर और टेस्टी ओलन डिश
Onam Olan Recipe

Onam Olan Recipe: ओणम का पर्व सिर्फ खुशियों और रंगों का नहीं बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों का भी त्योहार है. इस मौके पर केरल की पारंपरिक सद्ध्या थाली का जिक्र किए बिना ओणम अधूरा लगता है. इस थाली में कई तरह की डिशेज शामिल होती हैं जिनमें ओलन सबसे खास मानी जाती है. नारियल के दूध और हल्के मसालों से बनने वाला यह व्यंजन अपनी सादगी और स्वाद के लिए जाना जाता है. आइए जानें आसान और टेस्टी Onam Olan Recipe जिसे आप घर पर झटपट बना सकते हैं.

सामग्री

  • लाल लोबिया – आधा कप
  • सफेद पेठा (कद्दू) – 2 कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 4 (लंबाई में कटी हुई)
  • पतला नारियल दूध – 1 कप
  • गाढ़ा नारियल दूध – ¼ कप
  • करी पत्ता – 1 टहनी
  • नमक – डेढ़ चम्मच (जितना जरूरी हो)
  • नारियल तेल – 1 बड़ा चम्मच

विधि

  1. करमणी (लोबिया) को अच्छे से धोकर रातभर पानी में भिगो दें. कम से कम 6 घंटे भिगोना जरूरी है.
  2. अगले दिन भिगोए हुए पानी को फेंक दें और करमणी को फिर से धो लें. इसमें आधा चम्मच नमक और 1 कप पानी डालकर प्रेशर कुकर में पकाएँ. पहले से भिगोई होने की वजह से करमणी सिर्फ 1 सीटी में पक जाएगी.
  3. प्रेशर निकलने के बाद करमणी को चेक करें कि यह नरम हो गई है या नहीं और इसे अलग रख दें.
  4. अब सफेद पेठे (सफेद कद्दू) का छिलका निकालकर इसे मीडियम आकार के टुकड़ों में काट लें और कटे हुए टुकड़ों को पानी में डालकर रखें.
  5. एक पैन में पकी हुई करमणी डालें और साथ में कटे हुए पेठे के टुकड़े भी डालें.
  6. इसमें पतला नारियल दूध डालें. पैन को ढक दें और मीडियम आंच पर सब्जी को पकने दें. बीच-बीच में चेक करें और जरूरत हो तो थोड़ा पानी या नारियल दूध और डालें.
  7. जब पेठा पूरी तरह पक जाए तो इसमें हरी मिर्च (लंबाई में कटी), करी पत्ता और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब गाढ़ा नारियल दूध डालें और धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि इसे उबालना नहीं है.
  8. अंत में नारियल तेल और कुछ करी पत्ते ऊपर से डालकर सजाएं. अब स्वादिष्ट और पारंपरिक ओलन तैयार है. इसे सांभर या मौर करी के साथ परोसें और आनंद लें.

ये भी पढ़ें: Onam Sadhya: क्या है ओणम साध्या? कौन-कौन से खास व्यंजन से बनती है ये थाली, जानें पूरी लिस्ट यहां

ये भी पढ़ें: Happy Onam 2025: ओणम पर भेजें अपनों को प्यार और शुभकामनाओं का खास संदेश

ये भी पढ़ें: Onam Special Kichadi Recipe: घर पर बनाएं साउथ इंडियन ट्रेडिशनल खिचड़ी, आसान रेसिपी और लाजवाब स्वाद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel