[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mattress Cleaning Tricks: पुराने गद्दे होंगे चुटकियों में साफ, आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

Mattress Cleaning Tricks: पुराने गद्दे होंगे चुटकियों में साफ, आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

0
Mattress Cleaning Tricks: पुराने गद्दे होंगे चुटकियों में साफ, आजमाएं ये आसान ट्रिक्स
गद्दा साफ करने के ट्रिक्स (Image - iStock)

Mattress Cleaning Tricks: बेड पर रखे पुराने गद्दे को साफ करने में हर किसी को परेशानी होती है. जिस कारण गद्दा को साफ करना असंभव होता है. कई सालों तक बिछे रहने की वजह से गद्दा काफी गंदा भी हो जाता है. गद्दा गंदा होने की वजह से कई तरह की बीमारियों का भी खतरा रहता है. आप भी अगर अपने गद्दों को साफ करना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान हैक्‍स बताए गए हैं, जिसकी मदद से सालों से बिछे गद्दे भी बहुत जल्‍दी चमक जाएंगे.

कास्टिक सोडा का प्रयोग

कभी-कभी गद्दे पर चाय या पानी का दाग लग जाता है तो ऐसे दाग को साफ करने के लिए आप कास्टिक सोडा का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप गद्दे के दाग पर कास्टिक सोडा छिड़क दें और आधे घंटे बाद इसे साफ करें. ऐसा करने से गद्दा पूरी तरह से चमक जाएगा.

बेकिंग सोडा और नींबू

गद्दे में बहुत अधिक जमे मैल को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का हैक बहुत कारगर साबित होता है. इसके लिए आप एक स्‍प्रे बोतल में 2 चम्मच बेकिंग सोडा, नींबू, लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें और 1 कप हाइड्रोजन पैरोक्‍साइड मिला लें. इसे आप गद्दे पर छिड़कें और एक घंटे तक ऐसे ही रहने दें. फिर आप एक साफ टॉवेल से सतह को रगड़ें और गद्दे को सूखने के लिए ऐसे ही छोड़ दें.

इसे भी पढ़ें: Home Hacks: इस ट्रिक्स से आसानी से साफ हो जाएंगे प्लास्टिक के पर्दे, मिनटों में हो जाएगा काम

नीम के पत्‍ते

यह तो सभी जानते हैं कि नीम के पत्‍ते औषधीय गुण भरपूर होते हैं. गद्दे में छिपे कीटाणु को खत्म करने के लिए नीम के पत्‍ते बहुत मददगार हैं. नीम की पत्तियों को अगर आप गद्दे में रखते हैं तो वह हमेशा बैक्टीरिया फ्री रहेंगे और गद्दे से स्मेल भी नहीं आएगा.  

स्‍क्रब करें

गद्दा बहुत ज्यादा गंदा होने पर कास्टिक सोडा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. फिर आप इस पेस्‍ट को गद्दे पर लगाकर स्‍क्रब करें. ऐसा करने से गद्दा कीटाणु मुक्त हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Home Decor Tips: छोटा सा फ्लैट भी लगेगा बड़ा और लग्जरियस, मॉडर्न और एलिगेंट ट्विस्ट देने के लिए अपनाएं ये हैक्स

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: बिना थके और परेशान हुए कैसे करें घर की बेहतर सफाई? ये स्मार्ट ट्रिक्स जरूर आएंगे आपके काम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel