[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शैंपू के कुछ ही घंटों बाद बाल हो जाते हैं चिपचिपे? ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

शैंपू के कुछ ही घंटों बाद बाल हो जाते हैं चिपचिपे? ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

0
शैंपू के कुछ ही घंटों बाद बाल हो जाते हैं चिपचिपे? ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
ऑयली स्कैल्प केयर Pic Credits: iStock

Oily Scalp Care: अगर आपके बाल भी धोने के कुछ ही देर बाद एक बार फिर से गंदे और चिपचिपे लगने लगते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. यह एक ऐसी समस्या है जिससे सिर्फ आप ही नहीं बल्कि काफी लोग जूझ रहे होते हैं. जब आपको ऑयली स्कैल्प की प्रॉब्लम होती है तो शैंपू करने के बाद भले ही आपके बाल अच्छे लगते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन खत्म होता जाता है हमारे बाल ज्यादा हैवी और गंदे नजर आने लग जाते हैं. जब ऐसा होता है तो सिर्फ आपका लुक ही खराब नहीं होता है बल्कि कॉन्फिडेंस भी काफी हद तक कम हो जाता है. अगर आपकी स्कैल्प भी ऑयली है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप ऑयली स्कैल्प की प्रॉब्लम को काफी हद तक कंट्रोल में कर सकेंगे. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

सही शैंपू चुनना जरूरी

अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो आपको हमेशा ही एक लाइट और ऑयल कंट्रोल करने वाले शैंपू का चुनाव करना चाहिए. इस तरह के शैंपू का ही इस्तेमाल करें जो एक्स्ट्रा ऑयल को हटा तो दे लेकिन स्कैल्प को ज्यादा ड्राई भी न करे. हफ्ते में दो से तीन बार इस तरह के शैंपू का इस्तेमाल आपके लिए बिलकुल सही होता है.

यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें आपके बालों को बना सकती हैं स्ट्रॉन्ग और शाइनी, ट्राय करेंगे तो कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

ज्यादा कंडीशनर लगाने से बचें

आपके बालों के लिए कंडीशनर काफी ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन जब आपकी स्कैल्प ऑयली होती है तो आपको इसे भूलकर भी अपने स्कैल्प पर लगने नहीं देना चाहिए. कंडीशनर का इस्तेमाल सिर्फ बालों की लंबाई और एंड्स पर ही करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बाल सॉफ्ट रहते हैं और स्कैल्प भी ऑयली होने से बचा हुआ रहता है.

बालों को बार-बार छूने की आदत छोड़ें

काफी लोगों की यह आदत होती है कि वे अपने बालों को बार-बार हाथ लगाते रहते हैं, या फिर बालों में हाथ फेरते रहते हैं. आपकी इस आदत की वजह से भी आपका स्कैल्प गंदा और ऑयली हो जाता है. आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप अपने बालों को कम से कम छूएं और साथ ही बालों को हल्का स्टाइल करने के लिए हाथों का ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: कंघी करने का गलत तरीका बना रहा है बालों को कमजोर, छोटी-सी लापरवाही बन सकती है बड़े नुकसान की वजह

ऑयल लगाते समय रखें ख्याल

जब आपकी स्कैल्प ऑयली होती है तो आपको ऊपर से बालों में ऑयलिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती हैं. अगर फिर भी आपको अपने बालों में तेल लगाना ही है, तो काफी कम मात्रा में तेल का इस्तेमाल करें. हफ्ते में सिर्फ एक बार ऑयलिंग से ही आपको काफी फायदा हो सकता है.

हीट और केमिकल प्रोडक्ट्स से बनाएं दूरी

जिन लोगों की स्कैल्प ऑयली होती है उन्हें हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या फिर केमिकल से लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने बालों पर केने से बचना चाहिए. ये चीजें आपके बालों को डैमेज कर सकती हैं. जब आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो स्कैल्प में ऑयल का बैलेंस बिगड़ जाता है.

यह भी पढ़ें: बालों का झड़ना नहीं हो रहा बंद? ये 4 घरेलू उपाय आपके काम जरूर आएंगे

Previous article प्लस टू विद्यालय में प्रभार हस्तांतरण में लापरवाही
Next article जनहित से जुडे मामले में लापरवाही स्वीकार नहीं: एसडीएम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel