[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शैंपू के अगले ही दिन ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं बाल? ये घरेलू उपाय आ सकते हैं आपके काम

शैंपू के अगले ही दिन ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं बाल? ये घरेलू उपाय आ सकते हैं आपके काम

0
शैंपू के अगले ही दिन ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं बाल? ये घरेलू उपाय आ सकते हैं आपके काम
बालों को ऑयली होने से कैसे बचाएं AI image

Hair Care Tips: हम में से कई लोग बालों के काफी जल्दी ऑयली हो जाने की समस्या से परेशान रहते हैं. शैंपू करने के अगले ही दिन हमारे बाल चिपचिपे और बेजान लगने लगते हैं. जब ऐसा होता है तो सिर्फ हमारा हेयर स्टाइल ही खराब नहीं होता है, इसकी वजह से हमारे स्कैल्प में डैंड्रफ और खुजली जैसी प्रॉब्लम्स भी होने लगती हैं. अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो इसकी वजह और कुछ नहीं, आपके स्कैल्प में मौजूद ऑयल ग्लैंड्स हैं. यह समस्या उस समय होती है जब हमारे स्कैल्प में मौजूद ग्लैंड्स ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करने लग जाते हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझते हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काफी आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. जब आप इन उपायों को अपनाते हैं, तो आपके बाल लंबे समय तक सिर्फ फ्रेश ही नहीं बल्कि हेल्दी भी बने रहते हैं.

बार-बार बालों को छूने की न करें गलती

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे हर समय अपने बालों को छूते रहते हैं, या फिर उसमें हाथ फेरते रहते हैं. अगर आपकी भी यही आदत है तो बता दें इसकी वजह से आपके हाथों की गंदगी और ऑयल आपके स्कैल्प तक पहुंच जाता है. आपको हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप बेवजह अपने अपने बालों को बार-बार न छूएं. यह छोटा सा उपाय आपके बालों को लंबे समय तक फ्रेश और ऑयल फ्री बनाकर रखता है.

Hair Care Tips: पतले और कमजोर बाल फिर से हो जाएंगे घने और मजबूत! ये सस्ते घरेलू उपाय आपके बालों में भर देंगे नई जान

सही तरीके से करें शैंपू

अगर आपके बाल बार-बार ऑयली हो जाते हैं तो आपके लिए अपने बालों को सही तरीके से धोना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. हद से ज्यादा शैंपू के इस्तेमाल से या फिर हर दिन बालों को धोने की वजह से भी आपका स्कैल्प ज्यादा ऑयली हो जाता है. इस प्रॉब्लम से बचने का सबसे सही तरीका है कि आप हफ्ते में 2 से 3 बार ही बालों को शैंपू से धोएं. इसके अलावा आपको शैंपू को डायरेक्टली नहीं बल्कि थोड़े से पानी में मिलाकर अपने बालों पर लगाना चाहिए.

कर सकते हैं नींबू का इस्तेमाल

नींबू का इस्तेमाल करके आप अपने स्कैल्प में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को काफी हद तक कम कर सकते हैं. अपने बालों को धोने के बाद एक मग पानी में आधे नींबू के रस को निचोड़ लें और फिर इस पानी से अपने बालों को धोएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बाल लंबे समय तक फ्रेश बने रहते हैं. अगर आप नींबू का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपके स्कैल्प में जलन या फिर खुजली की प्रॉब्लम न हो.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Reasons: इन गलतियों की वजह से गंजेपन की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं आप, जानें और समय रहते कर लें सुधार

एलोवेरा जेल है फायदेमंद

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल अपने स्कैल्प और बालों पर करना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. यह सिर्फ आपके स्कैल्प को साफ रखने में मदद नहीं करता है, यह एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में भी काफी मदद करता है. अपने बालों को धोने से पहल एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल अपने बालों को धोने के लिए करें। ऐसा करने से आपके बाल फ्रेश रहते हैं और साथ ही सॉफ्ट भी महसूस होते हैं.

कंघी को साफ रखना भी है जरूरी

अगर आप एक गंदी कंघी का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपके बाल जल्दी ऑयली हो सकते हैं. आपकी कंघी में जमा धूल. गंदगी और ऑयल दोबारा आपके ही बालों में पहुंच जाता है. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि आप अपनी कंघी को हर कुछ दिनों में अच्छी तरह से साफ करें.

यह भी पढ़ें: Natural Hair Packs: घर पर बनाएं ये 5 नेचुरल और बजट फ्रेंडली हेयर पैक्स, देखते ही देखते बाल होंगे घने और मजबूत

Previous article दिल्ली में लोहरदगा की नूतन कच्छप सम्मानित, मिला विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड
Next article रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर, विधि-विधान से हुआ ध्वज पूजन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel