[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style न जाम की टेंशन, न भीड़ का झंझट, सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें

न जाम की टेंशन, न भीड़ का झंझट, सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें

0
न जाम की टेंशन, न भीड़ का झंझट, सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें
Offbeat Hill Stations in India

Offbeat Hill Stations in India: गर्मी की छुट्टियां आते ही ज्यादातर लोग पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं. लेकिन शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल जैसी जगहों पर इतनी भीड़ हो जाती है कि घूमने का मजा कम हो जाता है. सड़क पर लंबा जाम, महंगे होटल और हर जगह लोगों की भीड़ कई बार पूरा ट्रिप खराब कर देती है. अगर आप इस बार किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां शांति हो, ठंडी हवा हो और आराम से समय बिताने का मौका मिले, तो ये 7 हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं.

1. तीर्थन घाटी

Image 1145
न जाम की टेंशन, न भीड़ का झंझट, सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें 7

हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी उन लोगों के लिए शानदार जगह है जो कुछ दिन शोर-शराबे से दूर बिताना चाहते हैं. यहां साफ नदी, हरियाली और शांत माहौल देखने को मिलता है. आप यहां कैंपिंग, ट्रैकिंग और फिशिंग का मजा भी ले सकते हैं. सुबह नदी के किनारे बैठकर चाय पीने का अलग ही मजा है.

2. चौकोरी

Image 1144
न जाम की टेंशन, न भीड़ का झंझट, सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें 8

उत्तराखंड का चौकोरी छोटा लेकिन बहुत सुंदर हिल स्टेशन है. यहां से बर्फ से ढके पहाड़ साफ दिखाई देते हैं. चारों तरफ हरियाली और चाय के बागान इस जगह को और खास बनाते हैं. अगर कुछ दिन मोबाइल और भागदौड़ वाली जिंदगी से दूर रहना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए अच्छी है.

3. जिभी

Image 1143
न जाम की टेंशन, न भीड़ का झंझट, सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें 9

जिभी आजकल ट्रैवल लवर्स के बीच काफी पसंद की जा रही है. यहां लकड़ी के घर, छोटे कैफे और हरियाली से भरे रास्ते देखने को मिलते हैं. अगर आपको शांत जगह पर बैठकर आराम करना पसंद है, तो जिभी जरूर जाना चाहिए। यहां जलोरी पास और सेरोलसर झील भी घूम सकते हैं.

4. मशोबरा

Image 1142
न जाम की टेंशन, न भीड़ का झंझट, सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें 10

मशोबरा शिमला के पास ही है, लेकिन यहां भीड़ काफी कम रहती है। यहां ऊंचे पेड़, साफ हवा और शांत माहौल लोगों को खूब पसंद आता है. अगर आप आराम से छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह जगह अच्छा विकल्प हो सकती है.

5. मुनस्यारी

Image 1141
न जाम की टेंशन, न भीड़ का झंझट, सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें 11

उत्तराखंड का मुनस्यारी एडवेंचर पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां से ऊंचे-ऊंचे बर्फीले पहाड़ दिखाई देते हैं. अगर आपको ट्रैकिंग, फोटो खींचना और पहाड़ों के बीच समय बिताना पसंद है, तो यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी.

यह भी पढ़ें: बच्चों के समर वेकेशन को बनाना है यादगार, तो इन जगहों पर जरूर जाएं घूमने 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel