[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कम मेहनत में पाएं जबरदस्त स्वाद, तैयार करें ओट्स पनीर टिक्की

कम मेहनत में पाएं जबरदस्त स्वाद, तैयार करें ओट्स पनीर टिक्की

0
कम मेहनत में पाएं जबरदस्त स्वाद, तैयार करें ओट्स पनीर टिक्की
ओट्स पनीर टिक्की (AI Genrated Image)

Oats Paneer Tikki: लंचबॉक्स में ले जाने के लिए ढूंढ रहे हैं ऐसी रेसिपी जो आसानी से बन जाए तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप घर पर आसानी से ओट्स पनीर टिक्की को तैयार कर सकते हैं. ये स्नैक्स कम तेल में बनकर तैयार हो जाता है. आप इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियों को बारीक काटकर डाल सकते हैं. अगर आप चाहे तो ओट्स पनीर टिक्की को शाम की चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं. 

ओट्स पनीर टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ओट्स- 1 कप 
  • पनीर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • प्याज- 1(बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार 

ओट्स पनीर टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • ओट्स पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप ओट्स को कड़ाही में हल्का सा भूनें. इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. एक बड़े बर्तन में ओट्स पाउडर को निकाल लें. 
  • इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल दें. फिर बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डाल दें. 
  • अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो 1-2 चम्मच पानी डाल सकते हैं. 
  • तैयार मिश्रण से छोटा-छोटा हिस्सा लें और गोल करके चिपटा कर लें. 
  • अब तवा गर्म करें और 1 चम्मच तेल लगाएं. टिक्की को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें. जब टिक्की अच्छी तरह से पक जाए, तो प्लेट में निकाल लें. इस तरीके से आप ओट्स पनीर टिक्की को तैयार कर सकते हैं. 
  • गरमा-गरम ओट्स पनीर टिक्की को हरी चटनी या टमाटर की सॉस के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: खाने का स्वाद बढ़ा देगा चटपटा तड़के वाला बूंदी रायता, ऐसे करें तैयार

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

Previous article झारखंड के आसमान में छाया रहेगा कुहासा, दो दिनों में बढ़ सकता है तापमान
Next article मिनटों में बनाएं टेस्टी पीठा फ्राई, चटनी के साथ करें सर्व 
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel