[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Oats Dosa Recipe: कम समय में ब्रेकफास्ट करना है तैयार, तो आसानी से बनाएं ओट्स डोसा

Oats Dosa Recipe: कम समय में ब्रेकफास्ट करना है तैयार, तो आसानी से बनाएं ओट्स डोसा

0
Oats Dosa Recipe: कम समय में ब्रेकफास्ट करना है तैयार, तो आसानी से बनाएं ओट्स डोसा
oats dosa recipe ( AI Image)

Oats Dosa Recipe: अक्सर लोग सुबह-सुबह नाश्ते में ओट्स खाना पसंद करते हैं. सुबह ब्रेकफास्ट में आप ओट्स का इस्तेमाल करके कुछ स्वादिष्ट डिश बनाना चाहते हैं तो ओट्स डोसा एक परफेक्ट ऑप्शन है. ये झटपट तैयार हो जाता है और स्वाद में भी लाजवाब होता है. आप ओट्स डोसा को नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं ओट्स डोसा बनाने का तरीका. 

ओट्स डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ओट्स- 1 कप
  • चावल का आटा- आधा कप 
  • सूजी (रवा)- आधा कप 
  • दही- आधा कप 
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • तेल- जरूरत के अनुसार

ओट्स डोसा को कैसे तैयार करें?

  • ओट्स डोसा तैयार करने के लिए सबसे पहले आप ओट्स को मिक्सी जार में डालकर पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद इसमें सूजी और चावल का आटा डाल दें. 
  • अब आप दही को भी डाल दें. फिर बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को भी डाल दें. स्वादानुसार नमक और जीरा को भी मिला दें. थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें. 
  • घोल को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • डोसा बनाने के लिए तवा को गर्म करें. इसमें थोड़ा सा तेल लगाएं. अब आप तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को डालें और गोल फैला दें. किनारों पर एक चम्मच तेल को डाल दें. एक तरफ से पक जाने के बाद आप डोसा को दूसरी तरफ से भी पका लें. इस तरीके से आप ओट्स डोसा को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Vegetable Paneer Chilla Recipe: नाश्ते में चाहिए कुछ स्पेशल, तो फटाफट तैयार करें टेस्टी वेजिटेबल पनीर चीला

यह भी पढ़ें- Methi-Palak Chilla: लंच बॉक्स में पैक करें कुछ स्पेशल, ट्राई करें झटपट बनने वाला मेथी-पालक चीला

Previous article इस ऑक्शन में दिख सकता है अनकैप्ड प्लेयर्स का जलवा, कई खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश
Next article प्रदूषण का हल है, बस प्रतिबद्धता चाहिए, पढ़ें, प्रभु चावला का आलेख
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel