[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Oats Chilla Recipe: नाश्ते को दें हेल्दी ट्विस्ट, मिनटों में तैयार करें ओट्स चीला 

Oats Chilla Recipe: नाश्ते को दें हेल्दी ट्विस्ट, मिनटों में तैयार करें ओट्स चीला 

0
Oats Chilla Recipe: नाश्ते को दें हेल्दी ट्विस्ट, मिनटों में तैयार करें ओट्स चीला 
Oats Chilla recipe (AI image)

Oats Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और टेस्टी दोनों हो, तो पूरे दिन बॉडी में एनर्जी बनी रहती है. अक्सर, लोग नाश्ते में पराठा या कचौड़ी बनाकर खा लेते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक हल्की-फुल्की और हेल्दी रेसिपी, जो है ओट्स चीला. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें न तो बेसन का इस्तेमाल होता है और न ही सूजी का. इस रेसिपी को आप आसानी से घर पर रखी हरी सब्जियों से बना सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस आर्टिकल में ओट्स चीला बनाने की विधि के बारे में. 

ओट्स चीला बनाने के लिए सामग्री (Oats Chilla Recipe for Breakfast)

  • ओट्स – 1 कप 
  • दही – आधा कप
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – आधा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया पत्ता- 2 बड़े कलियां (बारीक कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Chilla Recipe: टिफिन और ब्रेकफास्ट दोनों के लिए बेस्ट है ये मुरमुरा चिल्ला रेसिपी

यह भी पढ़ें: Chilla Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों का फेवरेट, पोहे से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चिल्ला

ओट्स चीला बनाने की विधि 

  • सबसे पहले चीला बनाने के लिए ओट्स को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें. 
  • अब एक बाउल में ओट्स पाउडर, दही और थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें. 
  • इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सारे मसाले डालें. 
  • घोल को अच्छी तरह मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें. 
  • अब गैस में तवा गर्म करें, फिर इसमें हल्का तेल लगाएं और एक करछी घोल डालकर चीला फैला दें. 
  • इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें. 
  • तैयार हुए गरमा-गरम चीला को हरी चटनी, सब्जी या दही के साथ खाएं. 

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

यह भी पढ़ें: Potato Chips: अब बच्चों को बाहर के चिप्स से बचाएं, बनाएं टेस्टी होममेड आलू चिप्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel