[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Oats Cake Recipe: ओट्स से तैयार करें सॉफ्ट और झटपट केक, जानिए आसान तरीका

Oats Cake Recipe: ओट्स से तैयार करें सॉफ्ट और झटपट केक, जानिए आसान तरीका

0
Oats Cake Recipe: ओट्स से तैयार करें सॉफ्ट और झटपट केक, जानिए आसान तरीका
oats cake ( AI Image)

Oats Cake Recipe: केक का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर एक मीठी मुस्कान आ जाती है. केक को आमतौर पर मैदा से बनाया जाता है. अगर आप भी मीठा खाने का शौक रखते हैं और कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप ओट्स से बने केक को ट्राई कर सकते हैं. ओट्स से तैयार ये केक बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार होता है. ड्राई फ्रूट्स का क्रंच और सॉफ्ट केक का स्वाद सभी को जरूर पसंद आएगा. 

ओट्स केक बनाने के लिए सामग्री 

  • ओट्स -1 कप
  • गेहूं का आटा- आधा कप
  • दूध- 1 कप गुनगुना
  • चीनी या गुड़ – आधा कप
  • बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
  • वेनिला एसेंस- आधा चम्मच
  • घी या तेल- एक चौथाई कप
  • किशमिश – 2-3 टेबल स्पून
  • नमक- चुटकी

यह भी पढ़ें- Raita Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाएं, मिनटों में तैयार करें पुदीना रायता

यह भी पढ़ें- Chana Dal Dhokla: कुछ नया करना है ट्राई? चना दाल से तैयार करें सॉफ्ट ढोकला

ओट्स केक बनाने की विधि

  • ओट्स केक बनाने के लिए सबसे पहले आप ओट्स को मिक्सी में पीस लें. अब एक एक बाउल में दूध डालें और उसमें ओट्स मिलाकर रख दें. अब एक बाउल में आप घी या तेल और गुड़ को अच्छे से मिक्स कर लें. आप इसमें चाहे तो चीनी भी डाल सकते हैं.
  • अब एक आप दूसरे बाउल में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक को डालें और अच्छी तरह से  मिला लें.
  • अब इस मिश्रण को आप ओट्स और दूध के मिश्रण में मिला दें. अब इसमें वेनिला एसेंस और गुड़ और तेल को मिक्स करें. सब कुछ अच्छी तरह फेंट लें.
  • अब आप इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश को डालें.अब केक टिन को ग्रीस करें और बैटर उसमें डालें.
  • आप केक को कड़ाही में भी बेक कर सकते हैं. इसके लिए आप केक टिन को कड़ाही में डालें और ढककर 40-45 मिनट तक बेक करें. केक को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर स्लाइस काटें और सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Sawan Special Mix Veg Recipe: स्वाद जो दिल जीत ले, सावन में बिना लहसुन-प्याज तैयार करें मिक्स वेज रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel