[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Numerology: देर से लेकिन सबसे ऊपर पहुंचते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, रिस्क लेने की अपनी काबिलियत से हासिल करते हैं हर सफलता

Numerology: देर से लेकिन सबसे ऊपर पहुंचते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, रिस्क लेने की अपनी काबिलियत से हासिल करते हैं हर सफलता

0
Numerology: देर से लेकिन सबसे ऊपर पहुंचते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, रिस्क लेने की अपनी काबिलियत से हासिल करते हैं हर सफलता
कैसे होते हैं मूलांक 8 में जन्में लोग AI generated image

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पैदा होने वाले लोगों पर शनिदेव की खास कृपा होती है. अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक में जिनका भी जन्म होता है वे जीवन में कभी भी रिस्क या फिर खतरा मोल लेने से डरते नहीं हैं. इसके अलावा इस मूलांक में जिनका भी जन्म होता है उन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए दूसरों की तुलना में ज्यादा इंतजार भी करना पड़ सकता है. तो चलिए इस मूलांक और इसमें पैदा होने वालों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

रिस्क लेने से नहीं डरते इस मूलांक के लोग

आज हम जिस खास मूलांक की बात कर रहे हैं वह है मूलांक 8. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक है 8. अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि मूलांक 8 में जन्म लेने वालों पर शनिदेव की खास कृपा रहती है. इस मूलांक में जिनका भी जन्म होता है वे लोग अपने कर्मों और मेहनत के दम पर जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता आसानी से हासिल कर लेते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार इनके जीवन में शनि का काफी गहरा प्रभाव रहता है जिस वजह से ये जो भी काम करते हैं उसका सीधा असर इनकी जिंदगी पर पड़ता है. कई बार मूलांक 8 वालों से शनिदेव क्रोधित भी रहते हैं जिसकी वजह से इन्हें सफलता पाने के लिए दूसरों से ज्यादा इंतजार भी करना पड़ सकता है. जानकार बताते हैं कि इन लोगों को जीवन में 30 की उम्र के बाद सफलता मिलना शुरू होता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक के लोग जीते हैं राजा जैसी जिंदगी, कभी नहीं होती पैसे, शोहरत और सम्मान की कमी!

स्वभाव से होते हैं काफी ईमानदार

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 में जिनका भी जन्म होता है वे स्वभाव से काफी ज्यादा ईमानदार होते हैं. इस मूलांक में पैदा होने वाले कभी भी दूसरों का बुरा या फिर किसी को धोखा देने की बात नहीं सोचते हैं. इन लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा अपनी मेहनत पर होता है और साथ ही ये लोग मुश्किल से मुश्किल हालात का सामना करने के भी काबिल होते हैं. सफलता पाने के लिए इन्हें चाहे कितना भी इंतजार क्यों न करना पड़े ये लोग बिना धैर्य खोये हुए अपने काम में लगे रहते हैं.

किसी राजा से कम नहीं होती इनकी जिंदगी

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 के जो लोग होते है उन्हें जीवन में भले ही देर से सफलता मिलती है लेकिन, जब इन्हें सफलता मिल जाती है तो इन्हें कभी भी न पैसों की कमी होती है और न ही किसी और चीज की. धन-दौलत का भरमार होने की वजह से ये लोग अपना जीवन एक राजा की तरह बिताते हैं. इसके अलावा इस मूलांक में जन्म लेने वालों को कभी भी सुख-सुविधाओं की कमी से नहीं जूझना पड़ता है. जीवन में किसी भी चीज की कमी न होने के बावजूद भी ये लोग दिखावा नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं सबसे पावरफुल! पैसा, प्यार और करियर में रहती हैं सबसे आगे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article saran news : खनुआ नाला व डबल डेकर निर्माण में बाधक सभी अतिक्रमण हटेंगे
Next article Bhagalpur News. पीजी फिजिक्स व बॉटनी विभाग में नये हेड बने
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel