[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Numerology: इस मूलांक में जन्मे लोग होते हैं पैसों के बादशाह, हमेशा साथ रहती है किस्मत और सफलता

Numerology: इस मूलांक में जन्मे लोग होते हैं पैसों के बादशाह, हमेशा साथ रहती है किस्मत और सफलता

0
Numerology: इस मूलांक में जन्मे लोग होते हैं पैसों के बादशाह, हमेशा साथ रहती है किस्मत और सफलता
कैसे होते हैं मूलांक 2 में पैदा होने वाले लोग AI generated image

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पैदा होने वाले लोग किस्मत के मामले में काफी ज्यादा मजबूत होते हैं. इसके अलावा अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के जो लोग होते हैं वे पैसों के मामले में भी काफी जज्यादा ऊपर रहते हैं. जानकार बताते हैं कि इन लोगों के पास इतने ज्यादा पैसे होते हैं कि एक साधारण आदमी कभी इतने पैसों के बारे में सोच भी नहीं सकता है. तो चलिए इस खास मूलांक के बारे में बाकी सभी बातें भी विस्तार से जान लेते हैं.

किस्मत और पैसों के मामले में सबसे धनी

आज हम जिस खास मूलांक के बारे में आपको बता रहे हैं वह है मूलांक 2. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक है 2. इस मूलांक का ग्रह स्वामी चन्द्रमा को माना जाता है जिस वजह से कई बार इसमें पैदा होने वाले लोग काफी ज्यादा इमोशनल भी होते हैं. इस मूलांक के लोगों की खासियत यह भी होती है कि ये बाकियों से काफी ज्यादा यूनिक होते हैं और साथ ही अपने दम पर ये सभी से अलग पहचान भी बना लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक के लोग जीते हैं राजा जैसी जिंदगी, कभी नहीं होती पैसे, शोहरत और सम्मान की कमी!

दूसरों से भी हो जाते हैं आसानी से कनेक्ट

अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के जो भी लोग होते हैं वे काफी आसानी से दूसरों से कनेक्ट कर जाते हैं. इसके अलावा मूलांक 2 के जो भी लोग होते हैं उन्हें अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाकर रखना भी काफी अच्छे से आता है. इनके लाइफ में चाहे कितनी भी बड़ी प्रॉब्लम क्यों न आ जाए ये उसका असर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर कभी पड़ने नहीं देते हैं.

पैसों का होता है इनके पास समंदर

मूलांक 2 में जिस भी व्यक्ति का जन्म होता है वे दूसरों से काफी ज्यादा क्रिएटिव भी होते हैं. ये लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करके काफी ज्यादा नाम और पैसे कमा लेते हैं. जब आप इस मुलांक के किसी व्यक्ति के साथ रहना शुरू करेंगे तो आपको यह भी दिखने लगेगा कि ये कितने ज्यादा मेहनती और फोकस्ड होते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग जिस काम को भी करने की ठान लें उससे कभी भी पीछे नहीं हटते हैं. इसके अलावा इन लोगों की किस्मत भी काफी ज्यादा मजबूत होती है जिस वजह से इनके लिए पैसे कमाने के अलग-अलग दरवाजे भी खुद ही खुलने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक के लोग जानते हैं बातों से काम निकलवाने की कला, मीठी जुबान और तेज दिमाग होती है इनकी पहचान

आत्मविश्वास से होते हैं भरे हुए

अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि मूलांक 2 के जो भी लोग होते हैं उनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा हुआ होता है. ये लोग कभी भी अपने कामों को पूरा करने के लिए या फिर लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते हैं.

अपने पार्टनर से करते है काफी ज्यादा प्यार

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 के जो भी लोग होते हैं वे प्यार के मामले में भी काफी अच्छे होते हैं. ये लोग अपने रिश्ते को काफी प्यार, ईमानदारी और इज्जत के साथ निभाना जानते हैं. इन लोगों का स्वभाव काफी ज्यादा केयरिंग होता है जिस वजह से ये अपने पार्टनर को जीवन में कभी कोई तकलीफ होने नहीं देते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं सबसे पावरफुल! पैसा, प्यार और करियर में रहती हैं सबसे आगे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article हुजूर,हेंसवे नावाटोली की सड़क बनवा दीजिये, बड़ी मेहरबानी होगी
Next article दोमुहानी में साध्वीमाता की 31वीं पुण्यतिथि मनी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel