[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Numerology: इस मूलांक में जन्मी लड़कियां पैसे बचाने में होती हैं माहिर, जीवन में लिया गया हर फैसला होता है सही साबित

Numerology: इस मूलांक में जन्मी लड़कियां पैसे बचाने में होती हैं माहिर, जीवन में लिया गया हर फैसला होता है सही साबित

0
Numerology: इस मूलांक में जन्मी लड़कियां पैसे बचाने में होती हैं माहिर, जीवन में लिया गया हर फैसला होता है सही साबित
किस मूलांक की लड़कियां पैसे बचाने में होती हैं माहिर AI generated image

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पैदा होने वाली लड़कियां अपने आप में काफी ज्यादा खास होती हैं. आज जिस मूलांक की लड़कियों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं ये कई तरीके से खास होती है. इनकी पहली खासियत होती है कि इन्हें पैसों की बचत करना आता है और दूसरी खासियत यह होती है कि इन्हें चीजों को लेकर फैसला लेना भी काफी अच्छे से आता है. तो चलिए इस मूलांक और इसमें पैदा होने वाली लड़कियों के बारे में बाकी सारी बातें भी विस्तार से जानते हैं.

किस मूलांक की लड़कियों को आता है पैसों की बचत करना

आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं वह है मूलांक 8. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है तो आपका भी मूलांक 8 है. अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि इन तारीखों में जिस भी लड़की का जन्म होता है वे पैसे बचाने के मामले में बाकी सभी से बेहतर होती हैं. यह एक मुख्य कारण है कि जीवन में इन्हें कभी भी पैसों की कमी या फिर पैसों से जुड़ी प्रॉब्लम्स से जूझना नहीं पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: देर से लेकिन सबसे ऊपर पहुंचते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, रिस्क लेने की अपनी काबिलियत से हासिल करते हैं हर सफलता

शनि होता है इनका ग्रह स्वामी

अंक ज्योतिष के अनुसार जिस भी लड़की का मूलांक 8 होता है उनपर शनि ग्रह की खास नजर और कृपा होती है. इन्हें इनके कर्मों और न्याय प्रियता के लिए भी समाज में काफी ज्यादा प्यार और इज्जत मिलती है. इस मूलांक की जो भी लड़कियां होती हैं वे काफी ज्यादा मेहनती स्वभाव की होती है और कभी भी मेहनत का नाम सुनकर पीछे नहीं हटती है और न ही घबराती है. सफलता पाने के लिए इस मूलांक की लड़कियों को काफी मेहनत करना पड़ता है लेकिन अंत में जाकर ये बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर ही लेती हैं.

हर हालात का सामना करने के लिए तैयार

मूलांक 8 की जो भी लड़कियां होती हैं वे दिमाग से काफी ज्यादा तेज और चालाक होती हैं. इनके सामने कोई भी हालात क्यों न आ जाए ये हर हालात का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं. इनके अंदर आत्मविश्वास भी कूट-कूटकर भरा होता है जिस वजह से ये बिना डरे और बिना घबराये कठिन से कठिन हालात का सामना कर लेती हैं.

पैसों की बचत करने में एक्सपर्ट

जिसे कि हमने आपको पहले भी बताया कि मूलांक 8 की जो लड़कियां होती है वे पैसे बचाने के मामले में एक्सपर्ट होती हैं. ये शादी से पहले अपने और शादी के बाद अपने पति के पैसों को काफी अच्छे से बचाकर रखना जानती हैं. अपने पति के जीवन में और उनके लिए गए फैसलों में इनकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. आप इन लड़कियों के हाथों में कितने भी पैसे क्यों न दे दें, ये उसे बेकार में कभी खर्च नहीं करती है. इन्हें इस बात की समझ काफी अच्छे से होती है कि आखिर पैसों का इस्तेमाल कब और कैसे करना है.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक में जन्मे लोग होते हैं पैसों के बादशाह, हमेशा साथ रहती है किस्मत और सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article डीआरएम पद से विनीता श्रीवास्तव के तबादले पर बड़ा निर्णय आज
Next article जागरूक रहें और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठायें : विधायक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel