[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शादी के बाद बदल जाती है इन लड़कों की किस्मत, बीवी के आते ही चमक जाता है भाग्य

शादी के बाद बदल जाती है इन लड़कों की किस्मत, बीवी के आते ही चमक जाता है भाग्य

0
शादी के बाद बदल जाती है इन लड़कों की किस्मत, बीवी के आते ही चमक जाता है भाग्य
न्यूमरोलॉजी, फोटो: AI

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख का हमारे जीवन और भाग्य पर गहरा असर पड़ता है. क्या आप जानते हैं कि कुछ मूलांक वाले लड़के ऐसे होते हैं, जिनके लिए उनकी पत्नी ‘लेडी लक’ साबित होती है? इन लड़कों की सोई हुई किस्मत शादी के बाद अचानक चमक उठती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होने लगता है. अक्सर देखा गया है कि विवाह से पहले संघर्ष करने वाले इन पुरुषों को बीवी के आते ही करियर और धन के मामले में बड़ी सफलता मिलती है. आइए जानते हैं न्यूमरोलॉजी के अनुसार वो कौन से खास मूलांक हैं, जिनकी किस्मत शादी के बाद रातों-रात बदल जाती है.

Numerology: शादी के बाद बदल जाती है इन लड़कों की किस्मत

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख)

जिन लड़कों का मूलांक 2 होता है, वे स्वभाव से बहुत शांत और कोमल मन के होते हैं. अक्सर देखा गया है कि शादी से पहले इन्हें अपने काम और पैसों के लिए काफी भाग-दौड़ करनी पड़ती है. लेकिन विवाह के बाद इनकी पत्नी इनके जीवन में अच्छी किस्मत लेकर आती है जिससे इनके काम बनने लगते हैं. पत्नी के आने से इनके पास पैसा टिकने लगता है और समाज में इनका नाम भी बढ़ता है.

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख)

मूलांक 6 वाले लड़कों के जीवन पर सुख और ऐशो-आराम का गहरा असर होता है. इन लड़कों के पास सुख-सुविधा की चीजें शादी के बाद ही तेजी से बढ़नी शुरू होती हैं. शादी के बाद इनकी कमाई बहुत अच्छी हो जाती है और इन्हें नौकरी या बिजनेस में बड़े फायदे मिलते हैं. इनकी पत्नी के आने से घर में बरकत बनी रहती है और इनका जीवन पहले से बहुत बेहतर हो जाता है.

मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख)

मूलांक 9 वाले लड़के बहुत मेहनती और साहसी होते हैं लेकिन इन्हें मेहनत का पूरा फल शादी के बाद ही मिलता है. शादी के बाद इनका नसीब पूरी तरह बदल जाता है और इनके रुके हुए सारे काम पूरे होने लगते हैं. पत्नी का साथ और उसकी अच्छी किस्मत इन्हें बहुत ऊंचाइयों तक ले जाती है. ये लड़के अपनी पत्नी के आने के बाद बहुत अमीर और कामयाब बन जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Numerology: बेहद आलसी लेकिन दिमाग के तेज होते हैं ये लड़के, शॉर्टकट से कमाते हैं खूब पैसा

ये भी पढ़ें: Numerology: बेहद खर्चीली और शौकीन मिजाज होती हैं इस तारीख वाली लड़कियां, शॉपिंग है इनका पहला प्यार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel