[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Numerology: इन 5 नंबर वालों को जीवन में कभी नहीं होती पैसों की कमी, किस्मत और मेहनत के दम पर जीतते हैं दुनिया

Numerology: इन 5 नंबर वालों को जीवन में कभी नहीं होती पैसों की कमी, किस्मत और मेहनत के दम पर जीतते हैं दुनिया

0
Numerology: इन 5 नंबर वालों को जीवन में कभी नहीं होती पैसों की कमी, किस्मत और मेहनत के दम पर जीतते हैं दुनिया
AI generated image

Numerology: अंकशास्त्र एक ऐसी एंशिएंट नॉलेज है जिसमें अंकों या फिर नंबर्स के माध्यम से इंसान के स्वभाव, किस्मत और जीवन किस दिशा में जाएगी यह बातें पता चलती है. डेट ऑफ बर्थ के आधार पर हर व्यक्ति का एक लाइफ पाथ नंबर’ बनता है, जो उसकी जिंदगी से जुड़े कई डीप सीक्रेट्स खोलता है. कहा जाता है कि यह नंबर ही तय करता है कि कोई व्यक्ति किस्मत से कितना पैसा, नाम और शोहरत कमायेगा. खासतौर पर कुछ मूलांक या नंबर्स ऐसे भी होते हैं जिनके जीवन में पैसों से जुड़ी समस्याएं कभी भी नहीं होती. आइए जानते हैं अंकशास्त्र के अनुसार कौन से वो 5 नंबर हैं, जिन्हें जीवन में पैसे की तंगी शायद ही कभी आती है.

लाइफ पाथ नंबर 1 वाले होते हैं लीडर और विनर

अंकशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का लाइफ पाथ नंबर 1 होता है वे जन्म से ही लीडर माने जाते हैं. इनमें फैसले लेने की कैपेसिटी और कॉन्फिडेंस इतना गजब का होता है कि ये हमेशा दूसरों से आगे निकल जाते हैं. इनका फोकस और मेहनत इन्हें काफी जल्दी सफलता दिलाती है और पैसों की कमी इनके जीवन में कभी नहीं आती है. बिजनेस, पॉलिटिक्स या मैनेजमेंट से जुड़े काम में ये खूब नाम और पैसा कमाते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: जीवन हो जाएगा बर्बाद अगर इन तारीखों में जन्मे लोगों से कर ली शादी, दुख और तकलीफ के साथ पड़ेगा जीना

यह भी पढ़ें: Numerology: पर्वत की तरह अपने बातों पर अड़े रहते हैं इस मूलांक के लोग, मुसीबतों का डटकर करते हैं सामना

लाइफ पाथ नंबर 3 वाले होते हैं क्रिएटिव और किस्मत वाले

अंकशास्त्र के अनुसार नंबर 3 वाले लोग बेहद क्रिएटिव और किस्मत के धनी माने जाते हैं. इनका दिमाग आइडियाज से भरा रहता है और इन्हें सही समय पर सही मौके मिल ही जाते हैं. इन लोगों को पैसों और शोहरत दोनों का सुख मिलता है. अक्सर देखा गया है कि ये लोग आर्ट, मीडिया, टीचिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े फील्ड्स में सफलता पाते हैं. इनके जीवन में पैसों की कमी टिक नहीं पाती क्योंकि इनकी किस्मत भी हमेशा साथ देता है.

लाइफ पाथ नंबर 5 वाले होते हैं मल्टीटैलेंटेड और रिस्क लेने वाले

अंकशास्त्र के अनुसार नंबर 5 वाले लोग बहुत ही एडवेंचरस और रिस्क लेने वाले होते हैं. ये नई-नई चीजें ट्राई करने से कभी डरते नहीं और इसी वजह से इनके पास पैसे कमाने के कई स्रोत रहते हैं. बिजनेस, मार्केटिंग, ट्रेवलिंग और टेक्नोलॉजी इनके लिए बेहतरीन फील्ड माने जाते हैं. इनकी तेजी से सोचने और मौके पकड़ने की क्षमता इन्हें आर्थिक रूप से बहुत मजबूत बनाती है.

यह भी पढ़ें: Numerology: अरबों की संपत्ति के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी

लाइफ पाथ नंबर 6 वाले होते हैं लग्जरी और कम्फर्ट वाले

अंकशास्त्र के जानकारों के अनुसार नंबर 6 वाले लोग जीवन में सुख-सुविधा और लग्जरी के लिए जाने जाते हैं. इनका लाइफ पाथ इन्हें हमेशा ऐसे काम की ओर ले जाता है, जहां से इन्हें पैसों और शोहरत दोनों मिलें. यह लोग बिजनेस, होटल, आर्ट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अच्छा पैसा कमाते हैं. इनके जीवन में फिनांशियल स्टेबिलिटी बनी रहती है और पैसा इनके पास बार-बार आता रहता है.

लाइफ पाथ नंबर 8 वाले होते हैं मेहनती और करिश्माई

अंकशास्त्र के अनुसार नंबर 8 वाले लोगों को अक्सर कर्मयोगी कहा जाता है. ये लोग कठिन मेहनत से जीवन में बड़ी अचीवमेंट्स हासिल करते हैं. भले ही शुरुआत में इन्हें संघर्ष करना पड़े, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता है, पैसा और तरक्की इनके कदम चूमती है. बिजनेस, रियल एस्टेट और फाइनेंस से जुड़े फील्ड्स में नंबर 8 वाले लोग बड़ी सफलता पाते हैं.

लाइफ पाथ नंबर निकालने का तरीका

मान लीजिए किसी का जन्म 20 फरवरी 1995 को हुआ है.
महीना (2) = 2.
दिन (20) = 2 + 0 = 2. (या 20 = 2+0 = 2).
साल (1995) = 1 + 9 + 9 + 5 = 24.
वर्ष का अंक 24 = 2 + 4 = 6.
महीना, दिन और साल को जोड़ें: 2 + 20 + 1 + 9 + 9 +5 = 46. (यह एक तरीका है).
या, महीना (2) + दिन (20) + साल (24) = 2 + 20 + 24 = 46.
दोहरे अंकों को जोड़ें: 4 + 6 = 10, फिर 1 + 0 =1. अब आपका लाइफ पाथ नंबर 1 है.

यह भी पढ़ें: Numerology: किस्मत के मामले में इस मूलांक के लोग होते हैं सबसे पावरफुल, तेज दिमाग से बनाते हैं अरबों की सम्पत्ति

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article बैठक के दौरान सब इंस्पेक्टर की बिगड़ी तबीयत
Next article अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक व बच्चा घायल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel