[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Numerology: बातों के जादूगर होते हैं इस मूलांक के लोग,क्या आप भी हैं इनमें से एक

Numerology: बातों के जादूगर होते हैं इस मूलांक के लोग,क्या आप भी हैं इनमें से एक

0
Numerology: बातों के जादूगर होते हैं इस मूलांक के लोग,क्या आप भी हैं इनमें से एक
Numerology

Numerology: कुछ लोग ऐसे होते हैं जाे अपनी बातों से किसी को भी इम्प्रेस कर लेते हैं. उनकी ज़ुबान में ऐसा जादू होता है कि सामने वाला उनकी हर बात मान लेता है मानो उनमें कुछ जादू जैसा हो. अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोग वाकई इस कला में माहिर होते हैं. तो चलिये जानते हैं कि आखिर कौन से मूलांक के लोग बातचीत के जादूगर होते हैं.

जानें लकी मूलांक के बारे में

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होता है. अंक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है जो बुद्धिमत्ता, चतुराई और संवाद-कला का प्रतीक है.

मूलांक 5 वालों की खासियतें

  • बुध ग्रह का प्रभाव: मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है. बुध को ज्योतिष में बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का ग्रह माना जाता है. इसी वजह से मूलांक 5 के लोग बोलने-चालने में बहुत कुशल होते हैं.
  • तेज दिमाग और हाजिरजवाबी : ये लोग बहुत तेज दिमाग वाले और हाजिरजवाब होते हैं. ये किसी भी बात को तुरंत समझ लेते हैं और उसके हिसाब से अपनी बात रखते हैं.
  • आकर्षक बातूनी शैली: इनकी बातचीत करने का तरीका इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं. ये अपनी बातों से सामने वाले को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं.
  • बदलाव पसंद: मूलांक 5 के लोग बदलाव को पसंद करते हैं और नई चीजें सीखने को हमेशा तैयार रहते हैं जिससे ये हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं.
  • आत्मविश्वासी: इनका आत्मविश्वास इनकी बातों में साफ झलकता है जिससे सुनने वाला इन पर आसानी से भरोसा कर लेता है
  • कैरियर : इन्हीं खासियतों के कारण मूलांक 5 वाले लोग अक्सर सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया और ऐसे दूसरे कामों में बहुत सफल होते हैं जहां लोगों से जुड़ना और उन्हें प्रभावित करना जरूरी होता है.

Also Read : Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं दुनिया की सबसे आकर्षक और सफल महिलाएं

Also Read : Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम

Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel