[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बिना चीनी गर्मियों में तैयार करें फ्रूट पॉप्सिकल, ऐश्वर्या ने शेयर की रेसिपी

बिना चीनी गर्मियों में तैयार करें फ्रूट पॉप्सिकल, ऐश्वर्या ने शेयर की रेसिपी

0
बिना चीनी गर्मियों में तैयार करें फ्रूट पॉप्सिकल, ऐश्वर्या ने शेयर की रेसिपी
फ्रूट पॉप्सिकल (इमेज- इंस्टाग्राम@myflavourfuljourney )

No Sugar Fruit Popsicle: गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी को ठंडी चीजें खाने-पीने का मन करता है. तेज धूप, उमस और बढ़ते तापमान के बीच कुछ ठंडा मिल जाए तो मजा आ जाता है. ऐसे में लोग अक्सर बाजार के आइसक्रीम, शेक, फ्रोजन डेजर्ट या कोल्ड ड्रिंक्स खाना और पीना पसंद करते हैं. अगर आप मार्केट से ठंडी चीजें खरीदकर नहीं खाना चाहते हैं तो आप घर पर ही पॉप्सिकल बना सकते हैं. तेज धूप और बढ़ती गर्मी में कुछ ठंडा खाने का मन करे तो फ्रूट पॉप्सिकल एक अच्छा ऑप्शन है. फ्रूट पॉप्सिकल को आप बिना चीनी के बना सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट @myflavourfuljourney पर शेयर किया है. आइए जानते हैं फ्रूट पॉप्सिकल बनाने की रेसिपी. 

फ्रूट पॉप्सिकल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • स्ट्रॉबेरी
  • पका हुआ आम
  • ड्रैगन फ्रूट
  • कीवी 
  • अनार
  • नारियल पानी
  • पॉप्सिकल मोल्ड

फ्रूट पॉप्सिकल को कैसे तैयार करें?

  • फ्रूट पॉप्सिकल बनाने के लिए आप सारे फलों को अच्छे से साफ कर लें और इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • आप चाहें तो इसमें अपने पसंद के और भी फ्रूट को डाल सकते हैं. 
  • अब आप नारियल से नरियाल पानी को निकाल लें. 
  • इसके बाद पॉप्सिकल मोल्ड को लें इसमें आप कटे हुए फ्रूट को थोड़ा थोड़ा डालें. अब सभी मोल्ड में आइसक्रीम स्टिक को डाल दें. फिर से कटे हुए फ्रूट को डाल दें. 
  • ऊपर से आप नारियल का पानी डाल दें. इसे 8-10 घंटे या रातभर के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. जमने के बाद मोल्ड से निकालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. इस तरह से आप फ्रूट पॉप्सिकल बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

Previous article पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें, नहीं मिल रहे फ्यूल, बाइक वालों का बढ़ा गुस्सा
Next article चैती छठ 2026: आज ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें अपने शहर में सूर्यास्त का समय
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel