[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style New Year’s Eve Dinner Ideas: इन पकवानों से करें न्यू ईयर को सेलिब्रेट, मेहमान भी जमकर करेंगे तारीफ

New Year’s Eve Dinner Ideas: इन पकवानों से करें न्यू ईयर को सेलिब्रेट, मेहमान भी जमकर करेंगे तारीफ

0
New Year’s Eve Dinner Ideas: इन पकवानों से करें न्यू ईयर को सेलिब्रेट, मेहमान भी जमकर करेंगे तारीफ
न्यू ईयर के लिए डिनर डिश (Image - iStock)

New Year’s Eve Dinner Ideas: नए साल का स्वागत करने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तैयारियां जोरों पर रहती है. दुनिया भर के लोग नए साल का स्वागत पूरे उत्साह के साथ करते हैं. बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इस खास दिन को घर पर ही सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं. अगर आप भी घर पर न्यू ईयर पार्टी कर रहे हैं तो डिनर के लिए हम आपको कुछ आइडिया दे रहे हैं. यहां बताए जा रहे पकवान खाकर घर आए मेहमान बहुत खुश हो जाएंगे.

नॉनवेज डिश

पार्टी में घर आने वाले मेहमानों को अगर नॉनवेज खाना पसंद है तो तब भी आप कई तरह की डिश डिनर में शामिल कर सकते हैं. ऐसे में आप चिकन बिरयानी, चिकन करी, मटन करी, फिश करी, रोस्टेड चिकन, मटन कोफ्ता, चिकन तंदूरी, मटन शामी कबाब, हैदराबादी मटन दम, मच्छी टिक्का, चिकन मलाई टिक्का, बटर चिकन और चिकन कोरमा आदि डिश में से एक बना सकते हैं.

साग पनीर

साग तो सर्दियों के मौसम में सबका फेवरेट होता है. इसमें मुख्य रूप से सरसों का साग डिनर के लिए साग पनीर भी बेहतर ऑप्शन रहेगा. इसे आप चाहें तो पहले से शाम में बनाकर भी रख सकते हैं. सरसों और पालक को मिलाकर भी बहुत टेस्टी साग बना सकते हैं. गरमा गर्म मक्की की रोटी के साथ इस साग का स्वाद दोगुना हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: New Year Celebration Ideas: न्यू ईयर 2026 को बनाएं स्पेशल, ट्राई करें ये खास सेलिब्रेशन आइडियाज

पनीर से बनने वाले डिश

शाकाहारी खाने में सबसे पहले दाल मखनी, मटर पनीर और शाही पनीर का नाम आता है. पनीर टिक्का भी बहुत बढ़िया डिश है. आप चाहें तो इसे स्टार्टअप के तौर पर भी परोस सकते हैं. साथ ही आप पनीर रोल भी ट्राई कर सकते हैं. इसके अलावा पनीर बटर मसाला, पनीर कोफ्ता, पनीर शाही सब्जी, पनीर सैंडविच, पनीर भुर्जी और पनीर मखनी जैसी डिश भी आप बना सकते हैं.

ड्रिंक्स

अब जब पार्टी की बात हो रही है तो ड्रिंक में आप मोजिटो बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ताजे पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, सोडा पानी और थोड़ी सी रम मिलाकर मिला सकते हैं. डिनर के बाद मोजिटो पीने से खाना पचाने में भी मदद मिलती है. साथ ही आप चाहें तो कोल्ड कॉफी, आइस टी या फिर हॉट चोको कॉफी को भी इसमें शामिल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Pahadi Chicken Fry Recipe: नए साल पर उठाएं टेस्टी पहाड़ी चिकन फ्राई का आनंद, बदल जाएगा मुंह का जायका

इसे भी पढ़ें: Banana Kalakand Recipe: नए साल पर टेस्टी केला कलाकंद खाकर खुश होंगे मेहमान और करेंगे तारीफ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel