[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style New Year Vastu Tips: सुख-शांति और समृद्धि के लिए साल के पहले दिन करें ये 5 काम, वास्तु के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

New Year Vastu Tips: सुख-शांति और समृद्धि के लिए साल के पहले दिन करें ये 5 काम, वास्तु के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

0
New Year Vastu Tips: सुख-शांति और समृद्धि के लिए साल के पहले दिन करें ये 5 काम, वास्तु के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी जिंदगी
नए साल के लिए वास्तु के उपाय AI generated image

New Year Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जी काफी ज्यादा गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो पूरा जीवन सुख-समृद्धि और खुशियों से भर जाता है. वहीं, इसमें बताये गए नियमों को अगर नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम भी उतने ही नुकसानदेह होते हैं. कुछ ही दिनों में नया साल आने वाले है और ऐसे में हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताये गए हैं जिन्हें अगर आप अपनाते हैं तो आपके घर पर खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी भर जाती है. केवल यहीं नहीं, वास्तु शास्त्र में बताई गयी इन बातों का जब आप पालन करते हैं घर पर मौजूद हर तरह की निगेटिव एनर्जी बाहर भी चली जाती है. साल के पहले दिन अपनाये गए ये उपाय आपके पूरे साल को बेहतर, सुख-समृद्धि और खुशियों से भरा हुआ बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन कामों के बारे में जिन्हें आपको साल के पहले दिन जरूर करना चाहिए.

सुबह जल्दी उठकर स्नान और घर की सफाई

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि आपको साल के पहले दिन सोकर उठने के बाद पूरे घर की सफाई कर लेनी चाहिए और जल्दी से स्नान भी कर लेना चाहिए. इस दिन आपको सूर्योदय से पहले ही या फिर ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठ जाना चाहिए. आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि घर का मुख्य द्वार, पूजाघर और किचन की सफाई अच्छे से हो गयी हो. ऐसा करने से घर पर मौजूद हर तरह की निगेटिव एनर्जी बाहर चली जाती है और साथ ही चारों तरह पॉजिटिव एनर्जी भर जाता है.

यह भी पढ़ें: Bedroom Vastu Tips: सोते समय सिरहाने रखी ये चीजें बिगाड़ देती हैं सेहत, देखते ही देखते शरीर बन जाता है बीमारियों का घर

मंदिर में दीपक और अगरबत्ती जरूर जलाएं

वास्तु के जानकार बताते हैं कि आपको साल के पहले दिन घर के मंदिर में पूजा-पाठ जरूर करना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ होता है. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि मंदिर में एक घी का दीया भी जरूर ही जलाएं. इसके साथ ही अगर आप धूप या फिर अगरबत्त जलाते हैं तो यह भी बेहतर परिणाम लेकर आते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको सालभर भगवान का आशीर्वाद मिलता है और साथ ही मानसिक शांति भी.

घर से बाहर निकालें पुराना और बेकार सामान

वास्तु के जानकार बताते हैं कि अगर आपके घर पर किसी भी तरह का बेकार और पुराना सामान पड़ा हुआ है तो उसे आपको नए साल के दिन याद से बाहर निकाल देना चाहिए. घर पर रखें किसी भी तरह के टूटे हुए बर्तन, फटे हुए कपड़े और खराब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सिर्फ निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करते हैं. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि घर की उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा साफ रहे. बता दें अगर आप जीवन में तरक्की करना चाहते हैं तो आपको इस तरह की सभी चीजों से छुटकारा पा लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: पूजा करते समय की गई इन गलतियों की वजह से नहीं मिलता फल, 80 प्रतिशत लोग आज भी हैं अनजान!

अन्न का सम्मान और रसोई की सफाई

हमारे वास्तु शास्त्र में रसोई घर को समृद्धि का केंद्र माना गया है. यह एक मुख्य कारण है कि साल के पहले दिन आपको रसोईघर की सफाई अच्छे से करनी चाहिए. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि अनाज, चीनी और नमक जैसी चीजें इस दिन खत्म न हो. सुबह का नाश्ता भी आपको उस समय ही करना है जब आपने स्नान करके भगवान को भोग चढ़ा दिया हो. यह छोटा सा उपाय आपके घर पर कभी भी पैसों और अन्न की कमी नहीं होने देता है.

घर पर लगाएं पौधे

वास्तु के जानकार बताते हैं कि साल के पहले दिन आपको अपने घर पर तुलसी, मनी प्लांट या फिर अन्य कोई भी हरा पौधा जरूर लगाना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि घर पर मौजूद सूखे हुए पौधों को घर से बाहर निकाल दिया जाए. यह छोटा सा उपाय घर और जीवन में पॉजिटिव एनर्जी और आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देता हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रात के समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? ज्यादातर लोग अनजाने में बुला रहे हैं परेशानियां

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article एलएजे कैंप क्लब ने एलएजे एकेडमी बी को सात रनों से हराया
Next article धान के पुंज में लगी आग, हजारों का नुकसान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel