[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में तैयार करें रवा टोस्ट

New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में तैयार करें रवा टोस्ट

0
New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में तैयार करें रवा टोस्ट
सूजी टोस्ट रेसिपी (AI Image)

New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल को आने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं और आपने भी नए साल के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी होगी. न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए लोग घर में कई तरह के पकवान बनाते हैं. अगर आप इस बार नए साल की सुबह को स्पेशल और मजेदार बनाना चाहते हैं तो नाश्ते में कुछ खास डिश बना सकते हैं. न्यू ईयर पर आप रवा टोस्ट बना सकते हैं. रवा से बनी इस डिश का स्वाद बहुत अच्छा होता है. आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

रवा टोस्ट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • रवा (सूजी) – 1 कप
  • दही- आधा कप
  • गाजर- 1 (कद्दूकस किया हुआ)
  • ब्रेड- 4
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • बटर- जरूरत के अनुसार

रवा टोस्ट को कैसे तैयार करें?

  • रवा टोस्ट बनाने के लिए आप एक बर्तन में रवा और दही को डाल दें. इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इसके बाद आप मिश्रण में नमक, लाल मिर्च पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डाल दें. 
  • घोल में आप कद्दूकस किया हुआ गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर और धनिया पत्ती को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. एक ब्रेड स्लाइस को लें और इसके ऊपर 1-2 चम्मच सूजी के मिश्रण को डालें और अच्छे से फैला दें. 
  • अब आप पैन में थोड़ा तेल डालें और गर्म कर लें. इसके बाद आप मिश्रण लगे साइड को तवे पर डालकर सेंक लें फिर ऊपर वाले हिस्से में थोड़ा बटर लगा दें. जब ये सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें. इस तरह से आप रवा टोस्ट तैयार कर सकते हैं. गरमा-गरम रवा टोस्ट को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Rice Flour Appe: नाश्ते या टिफिन के लिए झटपट तैयार करना चाहते हैं कुछ खास, तो चावल के आटे से बनाएं टेस्टी अप्पे

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

Previous article दुनिया का चौथा बड़ा आर्म्स एक्सपोर्टर चीन, सबसे अहम खरीददार पाकिस्तान, लोन पर जिंदा मुल्क पर पेंटागन का खुलासा
Next article 10 Demanding Series On Netflix: अगर ये 10 वेबसीरीज मिस कर दीं, तो नेटफ्लिक्स चलाना बेकार है
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel