[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style New Year Resolution 2026: ये 2 शब्द बोलते ही टूट जाता है आपका संकल्प, इसके बदले ये काम करें बदल जाएगी जिंदगी

New Year Resolution 2026: ये 2 शब्द बोलते ही टूट जाता है आपका संकल्प, इसके बदले ये काम करें बदल जाएगी जिंदगी

0
New Year Resolution 2026: ये 2 शब्द बोलते ही टूट जाता है आपका संकल्प, इसके बदले ये काम करें बदल जाएगी जिंदगी
नये साल के रिजोल्यूशन टूटने की वजह, Pic Credit- Chatgpt

New Year Resolution 2026: नया साल आते ही ज्यादातर लोग खुद से कई बड़े बड़े वादे करते हैं. कोई फिटनेस को लेकर संकल्प लेता है, कोई करियर में आगे बढ़ने का, तो कोई अपनी आदतों को सुधारने का. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि ये रिजोल्यूशन कुछ ही हफ्तों में टूट जाते हैं. सवाल यह है कि ऐसा क्यों होता है? इस बारे में मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि रिजोल्यूशन टूटने की सबसे बड़ी वजह हमारी सोच और भाषा में छिपी होती है. खासकर दो ऐसे शब्द हैं, जिनका इस्तेमाल हम अनजाने में कर लेते हैं और वही हमारे संकल्प को कमजोर बना देते हैं.

“कल” शब्द सबसे बड़ा दुश्मन

अक्सर लोग कहते हैं, “कल से जिम शुरू करूंगा”, “कल से समय पर उठूंगा” या “कल से पढ़ाई पर ध्यान दूंगा”. यह “कल” शब्द सुनने में भले ही मासूम लगे, लेकिन असल में यही सबसे बड़ा दुश्मन है. विशेषज्ञों का मानना है कि “कल” कहकर हम अपने दिमाग को टालने की आदत सिखा देते हैं. लेकिन हकीकत यह कल कभी आता ही नहीं. नतीजा यह होता है कि रिजोल्यूशन शुरू होने से पहले ही दम तोड़ देता है.

Also Read: Happy New Year 2026 Shayari: अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली 10 शायरियां, पढ़ते ही दिल से निकलेगा ‘वाह’

“कोशिश” शब्द भी बड़ा दुश्मन

रिजोल्यूशन लेते समय दूसरा आम शब्द होता है- “मैं कोशिश करूंगा”. यह शब्द खुद में ही अनिश्चितता लिए होता है. कोशिश का मतलब यह नहीं कि काम जरूर होगा, बल्कि यह संकेत देता है कि अगर मन किया तो करेंगे. मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि जब आप “कोशिश” कहते हैं, तो आपका दिमाग एक सुरक्षित रास्ता बना लेता है, जहां असफल होने पर आप खुद को दोषी महसूस नहीं करते. यही वजह है कि कोशिश अक्सर अधूरी रह जाती है.

क्या करें ताकि रिजोल्यूशन कायम रहे?

  • अगर आप चाहते हैं कि नया साल सिर्फ संकल्पों का साल न होकर बदलाव का साल बने, तो अपनी भाषा बदलना बेहद जरूरी है.
  • कल से” की जगह “आज से” कहें और उसी पल छोटा सा कदम उठाएं.
  • “कोशिश करूंगा” की जगह “मैं करूंगा” या “मैं कर रहा हूं” जैसे स्पष्ट शब्दों का इस्तेमाल करें.
  • बड़े लक्ष्य की बजाय छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं, जिन्हें रोज पूरा किया जा सके.
  • खुद से किये वादों को हल्के में न लें, क्योंकि यही आपके आत्मविश्वास की नींव होती है.

Also Read: New Year Makeup Hacks 2026: पार्टी में दिखना है खूबसूरत, ट्राय करें ये 5 मिनट वाले आसान मेकअप हैक्स

Previous article मंदिरों में पूजा-अर्चना से होगी साल के पहले दिन की शुरुआत
Next article मुखिया ने चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel