[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Neem Karoli Baba: कैंची धाम से लौटते वक्त इन चीजों को लाना न भूलें, बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा

Neem Karoli Baba: कैंची धाम से लौटते वक्त इन चीजों को लाना न भूलें, बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा

0
Neem Karoli Baba: कैंची धाम से लौटते वक्त इन चीजों को लाना न भूलें, बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा
नीम करोली बाबा

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा भारत के एक महान संत और आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों के जीवन को दिशा देती हैं. नीम करोली बाबा का प्रसिद्ध आश्रम ‘कैंची धाम’ उत्तराखंड के नैनीताल जिले की सुंदर वादियों में स्थित है, जो आज श्रद्धा और शांति का बहुत अच्छा केंद्र बन चुका है. हर वर्ष कैंची धाम में लाखों भक्त आते हैं और नीम करोली बाबा की कृपा से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मकता प्राप्त करते हैं. ऐसे में अगर आप कैंची धाम की यात्रा पर निकलने वाले हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बेहद खास है. आज हम आपको बताएंगे कि कैंची धाम से लौटते समय वहां से क्या-क्या पवित्र और यादगार चीजें जरूर साथ लाना चाहिए. 

कैंची धाम से नीम करोली बाबा की तस्वीर 

नीम करोली बाबा की तस्वीर कैंची धाम से लाने में घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मान्यता के अनुसार, नीम करोली बाबा की तस्वीर जहां होती है, वहां हमेशा सुख-शांति और धन की कमी नहीं होती हैं. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: आर्थिक तंगी से हो गए हैं परेशान, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये 3 बातें

नीम करोली बाबा को चढ़ाया गया कंबल 

अगर आप कैंची धाम जा रहें है, तो वहां से नीम करोली बाबा के चढ़ाएं हुए कंबल जरूर लाएं. ये कंबल बहुत चमत्कारी माना जाता है. माना जाता है कि उस कंबल में बाबा का आशीर्वाद रहता है, जो भी भक्त उस कंबल को अपने पास रखता है उसे कभी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है. 

नीम करोली बाबा के आश्रम का प्रसाद 

नीम करोली बाबा के आश्रम का प्रसाद बहुत पवित्र होता है. मना जाता है कि इसमें नीम करोली बाबा का आशीर्वाद होता है. कैंची धाम से प्रसाद लाने से न सिर्फ आपकी यात्रा पूर्ण होती है, बल्कि आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और बदलाव भी आते हैं. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Chanakya Niti: इन चीजों की वजह से छा जाता है दिमाग पर अंधेरा
Next article Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं ये शो होगा ऑफ एयर, इस महीने आएगा आखिरी एपिसोड
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel