[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Neem for Skin: नीम की पत्तियों से पाएं पिंपल फ्री और फ्लॉलेस स्किन, इस तरह इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में दिखेगा फायदा

Neem for Skin: नीम की पत्तियों से पाएं पिंपल फ्री और फ्लॉलेस स्किन, इस तरह इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में दिखेगा फायदा

0
Neem for Skin: नीम की पत्तियों से पाएं पिंपल फ्री और फ्लॉलेस स्किन, इस तरह इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में दिखेगा फायदा
चेहरे पर नीम का इस्तेमाल कैसे करें AI generated image

Neem for Skin: नीम का इस्तेमाल हमारे घरों में सदियों से एक औषधि के रूप में किया जाता रहा है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है. जब आप स्किन पर नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपको पिंपल्स, दाग-धब्बे, रैशेज और एलर्जी जैसी कई तरह की प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा मिल सकता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को अंदर से साफ करने का भी काम करते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर आप किस तरह से नीम का इस्तेमाल अपने चेहरे को प्रॉब्लम फ्री और फ्लॉलेस बनाने के लिए कर सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

पिंपल्स हटाने के लिए नीम का इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकल आते हैं तो आपको नीम का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इसके लिए आपको नीम की फ्रेश पत्तियों को धोकर अच्छे से पीस लेना है और एक गाढ़ा पेस्ट जैसा तैयार कर लेना है. इस पेस्ट को चेहरे की उन जगहों पर लगाएं जहां पर पिंपल्स हैं. करीबन 20 मिनट रखने के बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें. हफ्ते में सिर्फ दो बार इस उपाय को करने से आपको पिंपल्स जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Besan for Skin: चेहरे की हर समस्या का सस्ता और असरदार इलाज है बेसन, पुराने जमाने का नुस्खा जो कभी नहीं होता फेल

दाग-धब्बों के लिए नीम का इस्तेमाल

अगर पिंपल्स ठीक होने के बाद आपके चेहरे पर उसके दाग-धब्बे रह गए हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए भी आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम के इस्तेमाल से चेहरे पर मौजूद ये दाग और धब्बे काफी हद तक कम हो सकते हैं. इसके लिए आपको नीम की पत्तियों को पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना होगा और फिर उसमें गुलाबजल मिलाकर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं. कुछ ही हफ्ते इस उपाय को करके आप जिद्दी से जिद्दी दाग और धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं.

ऑयली स्किन के लिए इस तरह बनाएं फेस पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो भी आपको अपने चेहरे पर नीम से बने फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले नीम के पाउडर में थोड़ा सा चंदन और गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और जब यह अच्छी तरह से सूज जाए तो अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें. इसके इस्तेमाल से आपको एक ऑइल फ्री स्किन मिलती है.

नीम के पानी से करें चेहरे की सफाई

अगर आप एक फ्रेश और पिंपल फ्री चेहरे की चाहत रखते हैं तो ऐसे में भी आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. चेहरे को धोने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें और जब पानी ठंडा हो जाए तो चेहरे को उससे धो लें. जब आप इस पानी से अपने चेहरे को धोते हैं तो वह फ्रेश लगती है और साथ ही आपको पिंपल्स से प्रॉब्लम से सुरक्षा भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Curd for Skin: किचन में रखा दही बनाएगा आपको नैचुरली खूबसूरत, सिर्फ 2 बार इस्तेमाल से चेहरे पर दिखेगा इंस्टेंट ग्लो

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article प्रतीक जैन के घर और कार्यालय पर छापेमारी के बाद ममता बनर्जी ने क्या-क्या कहा, जानें खास बातें
Next article अतिक्रमण हटाने के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel