[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शेफ कुणाल कपूर की बताई रेसिपी से तैयार करें नवरात्रि स्पेशल समक की खीर 

शेफ कुणाल कपूर की बताई रेसिपी से तैयार करें नवरात्रि स्पेशल समक की खीर 

0
शेफ कुणाल कपूर की बताई रेसिपी से तैयार करें नवरात्रि स्पेशल समक की खीर 
समक की खीर ( फोटो - इंस्टाग्राम @chefkunal )

Navratri Special Samak Ki Kheer: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. इस समय भक्तजन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और श्रद्धा के साथ व्रत रखते हैं. नवरात्रि के नौ दिन खास होते हैं, इसलिए इस दौरान कई लोग खाने-पीने में भी मीठे और बिना लहसुन-प्याज का व्यंजन बनाते हैं. अगर आप भी इस व्रत में कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो सामक की खीर बना सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको इसे बनाने की रेसिपी. 

समक की खीर बनाने के लिए क्या चाहिए?

4 लोगों के लिए 

  • समक के चावल – ¼ कप / 2½ चम्मच 
  • फुल फैट दूध – 1 लीटर
  • बादाम – एक मुट्ठी
  • काजू – एक मुट्ठी
  • पिस्ता – एक मुट्ठी
  • गुड़ / चीनी – आधा कप
  • पानी – 1 चौथाई कप
  • इलायची पाउडर – 1 चम्मच 

समक की खीर बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप समक के चावल को अच्छी तरह धोकर अलग रख दें. 
  • अब एक एक भारी तले वाले बर्तन में दूध गरम करें और हल्का उबाल आने दें. आप सारे ड्राई फ्रूट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब दूध में सामक के चावल डालें और धीमी आंच पर पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें जिससे चावल बर्तन में चिपके नहीं. तक चावल नरम न हो जाएं और खीर गाढ़ी न हो जाए, तब तक पकाएं. 
  • अब एक अलग पैन में गुड़ और पानी डालकर गर्म करें, जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए. अब इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को खीर में डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • इसके बाद तैयार हुए गुड़ के मिश्रण को खीर में डाल दें. (ध्यान रखें कि खीर बहुत गरम न हो, वरना फट सकती है). इसे अच्छी तरह मिलाएं और 2–3 मिनट और पकाएं. अब तैयार हुए समक की खीर को आप परोसें.

यह भी पढें: व्रत में ट्राइ करें शेफ रणवीर बरार का खास ड्राई फ्रूट शेक – ऊर्जा से भर देगा आपका दिन

यह भी पढें: व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की व्रत वाली आलू टिक्की

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel