[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style किचन में मौजूद ये 4 चीजें बना सकती हैं आपके बालों को खूबसूरत और मजबूत, खुद ट्राय करें और देखें फर्क

किचन में मौजूद ये 4 चीजें बना सकती हैं आपके बालों को खूबसूरत और मजबूत, खुद ट्राय करें और देखें फर्क

0
किचन में मौजूद ये 4 चीजें बना सकती हैं आपके बालों को खूबसूरत और मजबूत, खुद ट्राय करें और देखें फर्क
बालों की देखभाल करने के लिए नैचुरल चीजें Ai image

Natural Hair Care: आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं होना एक आम बात बन गयी है. बालों का झड़ना, ड्राइनेस और डैंड्रफ की प्रॉब्लम से एक या दो लोग नहीं बल्कि एक बड़ी आबादी जूझ रही है. अक्सर इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी हमें कोई फायदा होता नहीं है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके किचन में ही मौजूद हैं और इनका इस्तेमाल बालों के लिए किसी वरदान से कम तो बिलकुल भी नहीं है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से अपने बालों को आप सिर्फ मजबूत नहीं खूबसूरत और शाइनी भी बनाकर रख सकते हैं.

बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल

नारियल तेल का इस्तेमाल बालों को देखभाल करने के लिए काफी पुराने समय से किया जाता रहा है. यह एक असरदार तरीका है क्योंकि इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपके बालों की जड़ों को गहराई से न्यूट्रिशन देने का काम करते हैं. अगर आप हफ्ते में सिर्फ दो से तीन बार अपने स्कैल्प की मसाज नारियल के तेल से करते हैं तो आपके बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और वे टूटते भी कम हैं. इसके अलावा नारियल का तेल आपके बालों को नैचुरली शाइनी भी बना देता है.

यह भी पढ़ें: काफी कम लोग जानते हैं ये हेयर केयर सीक्रेट्स, हेल्दी और स्मूद बालों के लिए आप भी जरूर जानें

ड्राई बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर दही

दही का सेवन सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है. आप इसका इस्तेमाल अपने बालों पर भी एक नेचुरल कंडीशनर की तरह कर सकते हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन्स आपके बालों को शाइनी बनाने के साथ ही सॉफ्ट भी बनाने में मदद करते हैं. इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है. आपको दही को लेकर अपने बालों को अच्छी तरह लगा लेना है और करीबन 30 मिनट के लिए छोड़ देना है. जब बाल सूख जाए तो एक माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें. अगर आपके बाल ड्राई हैं तो यह एक जबरदस्त नुस्खा साबित हो सकता है.

प्रोटीन का पावरहाउस है अंडा

आपके बालों के लिए अंडा काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है और जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बालों की मिलती है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एक अंडे को लेकर उसे अच्छी तरह से फेंट लेना है और फिर उसमें थोड़ा सा तेल मिलाकर अपने बालों में लगा लेना है. 30 मिनट बाद जब आप अपने बालों को धोएंगे तो आपके बाल पहले से भी ज्यादा हेल्दी और शाइनी दिखाई देने लगेंगे.

झड़ते बालों का इलाज मेथी दाना

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं. रात को सोने से पहले आपको एक ग्लास पानी में मेथी के दानों को भिगोकर छोड़ देना है और अगली सुबह इन्हें पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. इस पेस्ट को आपको अपने बालों को जड़ों में अच्छे से लगा लेना है और फिर आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. जब आप इसका रेगुलर इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपके बाल सिर्फ स्ट्रॉन्ग नहीं बनते, आपको डैंड्रफ की प्रॉब्लम से छुटकारा भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: हर बार शैंपू के बाद और खराब हो रहे हैं बाल? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

Previous article विधायक ओसामा साहब के खिलाफ FIR, सिवान पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
Next article भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel