[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style तेज धूप से काली पड़ गई त्वचा? मसूर दाल-चंदन का ये आसान फेस पैक हटाएगा जिद्दी सन टैन, लौटेगी नैचुरल चमक

तेज धूप से काली पड़ गई त्वचा? मसूर दाल-चंदन का ये आसान फेस पैक हटाएगा जिद्दी सन टैन, लौटेगी नैचुरल चमक

0
तेज धूप से काली पड़ गई त्वचा? मसूर दाल-चंदन का ये आसान फेस पैक हटाएगा जिद्दी सन टैन, लौटेगी नैचुरल चमक
सन टैन और पिगमेंटेशन के लिए प्राकृतिक फेस पैक

Natural Face Pack for Sun Tan and Pigmentation: गर्मी और तेज धूप के कारण अक्सर त्वचा पर सन टैन, झाइयां और रूखापन की समस्या हो जाती है. धूप में ज्यादा समय बिताने से त्वचा की रंगत धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है और चेहरा बेजान दिखाई देता है. ऐसे में कई लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी उतने ही असरदार हो सकते हैं.

मसूर दाल, चंदन और टमाटर का रस त्वचा की गहराई से सफाई करने के साथ-साथ टैन हटाने में भी मदद करते हैं. अगर इन तीन चीजों से बने फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार किया जाए तो त्वचा की खोई हुई चमक वापस आ सकती है.

सन टैन हटाने के लिए मसूर दाल-चंदन का फेस पैक बनाने का आसान तरीका (Natural Face Pack for Sun Tan and Pigmentation)

Natural Face Pack For Sun Tan And Pigmentation
मसूर दाल-चंदन का फेस पैक

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच मसूर दाल पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच चंदन पाउडर
  • 40-50 मिली टमाटर का रस
  • एक चुटकी हल्दी

कैसे बनाएं और लगाएं?

  1. सबसे पहले एक कटोरी में मसूर दाल पाउडर और चंदन पाउडर डालें.
  2. इसमें टमाटर का रस और हल्दी मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें.
  3. अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं.
  4. इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें.
  5. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें.

बैटर रिजल्ट के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार करें.

इस फेस पैक के फायदे

1. मसूर दाल नेचुरल एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो डेड स्किन को हटाकर टैन कम करने में मदद करते हैं.

2. चंदन त्वचा को ठंडक देता है और धूप से होने वाली जलन व पिगमेंटेशन को कम करने में हेल्प करता है.

3. टमाटर का रस त्वचा को साफ करता है और प्राकृतिक चमक बढ़ाने में मदद करता है.

4. इस फेस पैक को रोज लगाने से स्किन मुलायम बनती है और खोई हुई चमक वापस लाने में मदद करता है.

डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: रूखी और बेजान त्वचा? सोने से पहले करें ये 3 काम, सुबह मिलेगा गहरा मॉइस्चर और नैचुरल ग्लो

यह भी पढ़ें: स्किन को तेजी से बूढ़ा बना रही खान-पान की ये चीजें – उम्र से पहले छिन रही जवानी

यह भी पढ़ें: Vitamin C Brightening Natural Face Serum: नाइट स्किनकेयर के लिए बेस्ट नेचुरल सीरम, दाग-धब्बों से मिलेगी राहत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel