[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style नेचुरल स्किन ग्लो के लिए रोज पिएं बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक, एक्सपर्ट ने बताया बनाने का तरीका

नेचुरल स्किन ग्लो के लिए रोज पिएं बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक, एक्सपर्ट ने बताया बनाने का तरीका

0
नेचुरल स्किन ग्लो के लिए रोज पिएं बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक, एक्सपर्ट ने बताया बनाने का तरीका
बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक की आसान रेसिपी

Natural Beetroot Detox Drink Recipe: बिजी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और अनहेल्दी इटिंग का असर सबसे पहले हमारी स्किन और बालों पर दिखाई देता है. चेहरे की चमक कम हो जाती है और शरीर में थकान महसूस होने लगती है. ऐसे में नेचुरल तरीके अपनाना सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉ. हंसा योगेंद्र के अनुसार बीटरूट से बना एक खास डिटॉक्स ड्रिंक शरीर को अंदर से साफ करने के साथ-साथ स्किन ग्लो बढ़ाने में भी मदद करता है.

बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक के क्या-क्या फायदे हैं? (Natural Beetroot Detox Drink Recipe)

Natural Beetroot Detox Drink Recipe
बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक

यह ड्रिंक विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी मजबूत करने, बालों को हेल्दी बनाने और त्वचा की चमक बढ़ाने में सहायक माना जाता है. साथ ही यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, इसलिए इसे एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक भी कहा जाता है.

बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए किन-किन सामग्री की जरूरत होती है? (Natural Beetroot Detox Drink Recipe Ingredient)

बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री  

  • 1 मिडीयम आकार का बीटरूट (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
  • 8-10 पुदीना पत्तियां
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स
  • 1 गिलास पानी

बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक बनाने का आसान तरीका क्या है? (Natural Beetroot Detox Drink Recipe)

सबसे पहले एक गिलास पानी में कटे हुए बीटरूट के स्लाइस डाल दें. अब इसमें पुदीना पत्तियां, कद्दूकस किया हुआ अदरक, नींबू का रस और चिया सीड्स मिला दें. इस मिक्स्चर को अच्छी तरह मिक्स करके करीब 2 घंटे के लिए ढककर रख दें, ताकि सभी पोषक तत्व पानी में अच्छी तरह घुल जाएं.

दो घंटे बाद यह हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक पीने के लिए तैयार हो जाएगा. आप इसे दिन में एक बार या धीरे-धीरे पूरे दिन में भी पी सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  सुबह खाली पेट केला खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके कमाल के फायदे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel