[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Bridal Emergency Kit: शादी का दिन बनाएं आसान, नोट कर लें दुल्हन के बैग में रखने वाली 10 जरूरी चीजें

Bridal Emergency Kit: शादी का दिन बनाएं आसान, नोट कर लें दुल्हन के बैग में रखने वाली 10 जरूरी चीजें

0
Bridal Emergency Kit: शादी का दिन बनाएं आसान, नोट कर लें दुल्हन के बैग में रखने वाली 10 जरूरी चीजें
दुल्हन के लिए ईमर्जन्सी किट

Bridal Emergency Kit: शादी का दिन हर दुल्हन के जीवन का सबसे खूबसूरत और यादगार दिन होता है. इस दिन हर नजर दुल्हन पर होती है, उसका लहंगा, मेकअप, ज्वेलरी और मुस्कान सब कुछ परफेक्ट दिखना चाहिए. लेकिन सच यह है कि शादी का दिन जितना खूबसूरत होता है, उतना ही लंबा और थकाने वाला भी होता है. घंटों तक बैठना, चलना, फोटो खिंचवाना और रस्में निभाना इन सबके बीच छोटी-छोटी परेशानियां भी बड़ी लगने लगती हैं. ऐसे में अगर दुल्हन के पास एक छोटा सा इमरजेंसी बैग हो, जिसमें कुछ जरूरी चीजें पहले से रखी हों, तो दिन काफी आसान और स्ट्रेस-फ्री हो जाता है. कई बार लिपस्टिक हट जाती है, दुपट्टा खिसक जाता है, हेयरस्टाइल ढीली हो जाती है या अचानक थकान महसूस होती है. इन छोटी समस्याओं का हल अगर पास में हो, तो दुल्हन बिना घबराए अपने खास दिन को पूरी तरह एंजॉय कर सकती है.

ये चीजें रहती है इमरजेंसी बैग में 

टच-अप मेकअप किट 

लिपस्टिक, कॉम्पैक्ट पाउडर और काजल,  पसीना आए या फोटो सेशन हो, लुक रहेगा ऑन पॉइंट.

सेफ्टी पिन

ब्लाउज, दुपट्टा या लहंगा कुछ भी ढीला हुआ तो सेफ्टी पिन = लाइफ सेवियर.

टिश्यू / वेट वाइप्स

आंसू, पसीना या मेकअप स्मज सबके लिए काम की चीज.

परफ्यूम या बॉडी मिस्ट 

दिन भर फ्रेश फील करने के लिए छोटा सा परफ्यूम जरूर रखें.

फोन और चार्जर / पावर बैंक 

फोटो, कॉल और रील्स, बिना फोन शादी अधूरी लगती है .

दवाइयां

सिर दर्द, गैस या एलर्जी की दवा. 

हेयर पिन और रबर

जुड़ा या चोटी ढीली हो जाए तो तुरंत ठीक करने के लिए.

मिनी मिरर 

हर एंगल से खुद को चेक करने के लिए छोटा शीशा बहुत काम आता है.

कैश और जरूरी कार्ड

छोटे-मोटे खर्च या इमरजेंसी के लिए.

चॉकलेट या ड्राई फ्रूट 

खाने का टाइम मिस हो जाए तो एनर्जी के लिए बेस्ट ऑप्शन.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel