[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मुरमुरा से बनने वाली टेस्टी और आसान रेसिपी आइडियाज

मुरमुरा से बनने वाली टेस्टी और आसान रेसिपी आइडियाज

0
मुरमुरा से बनने वाली टेस्टी और आसान रेसिपी आइडियाज
murmura recipe ideas (AI Image)

Murmura Recipe Ideas: मुरमुरा से बनी भेल पूरी तो आपने खाया होगा. आप इससे और भी तरह की मजेदार रेसिपी भी बना सकते हैं. खास बात ये है कि मुरमुरा से बनने वाली डिशेज जल्दी तैयार हो जाती हैं. अगर शाम में भूख लगी हो और आप कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप मुरमुरा का इस्तेमाल करके ये रेसिपी बना सकते हैं. आइए जानते हैं मुरमुरा से बनने वाली 4 रेसिपी आइडियाज. 

झालमुरी बना सकते हैं

मुरमुरा से आप झालमुरी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए मुरमुरा में कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुने चना, मूंगफली, नींबू का रस और सरसों तेल को डालकर मिक्स कर लें. इसे तुरंत सर्व करें. यह एक झटपट बनने वाला चटपटा स्नैक्स है.

मुरमुरा नमकीन बना सकते हैं

मुरमुरा नमकीन एक कुरकुरा और हल्का नाश्ता है. इसे बनाने के लिए कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके इसमें राई, करी पत्ता, मूंगफली और सूखी लाल मिर्च डालें. फिर मुरमुरा डालकर हल्का भून लें. ऊपर से नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. चाय के साथ यह स्नैक बहुत स्वादिष्ट लगता है. 

मुरमुरा लड्डू बना सकते हैं

अगर आप मीठा में कुछ खाना चाहते हैं तो मुरमुरा लड्डू को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए गुड़ को कड़ाही में पिघलाएं और इसमें मुरमुरा डालकर अच्छे से मिला लें. जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तब हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें.

मुरमुरा चीला को करें ट्राई

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मुरमुरा से चीला बना सकते हैं. मुरमुरा को हल्का भूनकर पीस लें और बेसन में मिला लें. इस मिश्रण में हल्दी, नमक और पानी डालकर घोल बना लें. इस घोल से आप चीला बना लें. 

यह भी पढ़ें: Sweet Potato Paratha: शकरकंद और रागी के आटे से बनाएं ये स्वादिष्ट पराठा, ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Moong Dal Halwa Recipe: घर पर बनाएं शादियों वाला मूंग दाल हलवा, हर बाइट में मिलेगा शाही स्वाद और परफेक्ट मिठास

Previous article सरायकेला में 17 मार्च को होगी होमगार्ड की बहाली परीक्षा, डीसी ने लिया तैयारी का जायजा
Next article इंडिगो और एअर इंडिया के बाद अब अकासा एयर का किराया भी बढ़ा, जाने नई रेट
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel