[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Multani Mitti for Face: 10 रुपये से भी कम में पाएं ग्लोइंग और पिंपल फ्री चेहरा, मुल्तानी मिटटी का ऐसे करें इस्तेमाल और देखें कमाल

Multani Mitti for Face: 10 रुपये से भी कम में पाएं ग्लोइंग और पिंपल फ्री चेहरा, मुल्तानी मिटटी का ऐसे करें इस्तेमाल और देखें कमाल

0
Multani Mitti for Face: 10 रुपये से भी कम में पाएं ग्लोइंग और पिंपल फ्री चेहरा, मुल्तानी मिटटी का ऐसे करें इस्तेमाल और देखें कमाल
AI generated image

Multani Mitti for Face: हम सभी चाहते हैं कि हमारे स्किन हमेशा ही खूबसूरत, ग्लोइंग और बिना किसी प्रॉब्लम के रहे. अक्सर इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स और महंगे ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. इन प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स से हमें फायदा तो होता है लेकिन कई बार इनकी वजह से सिर्फ हमारे पैसे और समय की बर्बादी ही होती है. आज हम आपको इन महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स के बारे में नहीं बल्कि काफी आसानी से दुकानों में मिलने वाली मुल्तानी मिट्टी के फायदों के बारे में बताने वाले हैं. मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि सदियों से चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए किया जाता रहा है बस आपको इसे इस्तेमाल करना आना चाहिए. आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से इस सस्ते और साधारण सी चीज का इस्तेमाल अपनी कई तरह की स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान और बेस्ट तरीका.

ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा ड्राई और बेजान लगने लगी है तो इससे छुटकारा पाने के लिए भी आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले लेना है और इसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन और आधा चम्मच दूध मिला देना है. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है और इसे पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़ देना है. करीबन 20 मिनट में यह पूरी तरह से सूख जाएगा और तब आपको अपने चेहरे को अच्छे से धो लेना है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाती है.

DIY Face Pack: बिना एक पैसा खर्च किये पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन, पपीते के छिलके से घर पर ही बनाएं ये मैजिकल फेस पैक

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लुए इस तरह करें इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल आए हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए भी आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको मुल्तानी मिट्टी के साथ बेसन मिला लेना है और फिर ऊपर से टमाटर का रस इसमें डालना है. इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें और एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और अंत में पानी से धो लें. जब आप इस तरह से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं तो देखते ही देखते आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल्स खत्म होने लगते हैं.

टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

अगर हर समय धूप में रहने की वजह से आपके चेहरे पर भी टैनिंग हो गयी है तो मुल्तानी मिट्टी इससे छुटकारा पाने में भी आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच रोस्टेड हल्दी मिला देना है और इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करने के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल करें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगा लें.

वाइट और ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल

चेहरे और नाक के किनारों में मौजूद वाइट और ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इस स्पेशल फेस स्क्रब को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल की जरूरत पड़ेगी. इन दोनों ही चीजों को मिक्स करने के लिए आपको दही का इस्तेमाल करना है और एक होममेड स्क्रब तैयार कर लेना है. इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और बाद में हल्के हाथों से रगड़कर चेहरे को धो लें. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन अंदर से क्लीन हो जाएगी और एक ग्लो भी आ जाएगी.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: महंगे फेशियल्स से नहीं बल्कि नारियल के तेल से चेहरा बनेगा खूबसूरत और ग्लोइंग, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Previous article Nokia Airtel के बहुरेंगे दिन, 5G और AI को नयी उड़ान देगी डील
Next article Samastipur : चार शिक्षक पढ़ाते हैं 1030 छात्राओं को
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel