[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Multani Mitti Face Packs: गर्मी में मुल्तानी मिट्टी से पाएं ग्लोइंग और ठंडी त्वचा, ये फेस पैक हैं बेस्ट

Multani Mitti Face Packs: गर्मी में मुल्तानी मिट्टी से पाएं ग्लोइंग और ठंडी त्वचा, ये फेस पैक हैं बेस्ट

0
Multani Mitti Face Packs: गर्मी में मुल्तानी मिट्टी से पाएं ग्लोइंग और ठंडी त्वचा, ये फेस पैक हैं बेस्ट
Multani Mitti Face Pack For Summer

Multani Mitti Face Packs: गर्मी के दिनों में तेज धूप, पसीना और गंदगी के कारण चेहरे पर जलन, दाग-धब्बे और बेजान त्वचा की समस्या बढ़ने लगती है. ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग एक बेहतरीन उपाय साबित होता है. यह ना सिर्फ त्वचा को ठंडक देती है, बल्कि यह चेहरे से एक्स्ट्रा तेल, गंदगी और धूल को भी हटाकर त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है. अगर आप भी गर्मी में अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं और उसे ठंडा रखना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी के ये फेस पैक आपके लिए बेस्ट हैं. आइये, जानते हैं कैसे आप इन्हें घर पर आसानी से बना सकते हैं और अपनी त्वचा को गर्मी से बचा सकते हैं.

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरुरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. यह पैक स्किन को ताजगी और ठंडक प्रदान करता है, साथ ही आपकी त्वचा को साफ भी करता है.

ये भी पढ़ें: Facial AT Home: घर बैठे पाएं पार्लर जैसी ग्लोइंग स्किन, सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में

ये भी पढ़ें: Skin Care: चेहरे पर इस तरीके से कीजिये आलू का इस्तेमाल, दाग-धब्बे हटकर मिलेगी चमकदार स्किन

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का फेस पैक

मुल्तानी मिटटी और नींबू का फेस मास्क तैयार करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में लें. इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद अच्छे से मिलाएं. तैयार मास्क को चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें. फिर पानी से फेस वाश कर लें. नींबू और शहद त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं और मुल्तानी मिट्टी त्वचा को गहरे से साफ करती है.

मुल्तानी मिट्टी और खीरे का फेस पैक

इसके लिए 2 चम्मच खीरे का रस निकालकर 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मुल्तानी मिट्टी में मिला लें. जरुरत होने पर इसमें और खीरे का रस ऐड करें. इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. यह पैक त्वचा को ठंडक देता है और त्वचा को निखारने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: Home Remedies For Acne: गर्मी में चेहरे पर हो रहे छोटे छोटे दाने तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे, दूर होगी समस्या

ये भी पढ़ें: Khas Khas For Skin: स्किन को साफ और चमकदार बनाने के लिए ऐसे करें खसखस का इस्तेमाल, जानें फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel